Bollywood News Updates: Hrithik Roshan के ‘विक्रम वेधा’ लुक पर Saba Azad ने किया कमेंट, पढ़ें Entertainment से जुड़ी सभी खबरें

0
286
Hrithik Roshan
Hrithik Roshan के 'विक्रम वेधा' लुक पर सबा आजाद ने किया कमेंट

Bollywood News Updates: अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर चर्चा में हैं। ये तमिल की हिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ‘विक्रम’ के रूप में सैफ अली खान हैं, तो वहीं अभिनेता ऋतिक रोशन ‘वेधा’ के किरदार को निभाते नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन पुष्कर और गायत्री है। वहीं इस फिल्म के लिए ऋतिक ने अपना लुक बदल दिया है। हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें वह काफी कूल लग रहे हैं। ऋतिक की इस फोटो पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) ने कमेंट किया है। अभिनेता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘आंतरिक वेधा को प्रसारित करते हुए’। उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए सबा ने लिखा,”क्यों हैलो” आपको बता दें कि ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood News Updates: Priyanka Chopra और Nick Jonas ने अपनी लंच डेट पर किया KISS

Bollywood News Updates: Priyanka Chopra और Nick Jonas
Bollywood News Updates: Priyanka Chopra और Nick Jonas ने अपनी लंच डेट पर किया KISS

Bollywood News Updates: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका और निक जोनास (Nick Jonas) लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर स्पॉट किए गए। वायरल हुई तस्वीरों में प्रियंका और निक एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। फोटो में प्रियंका फुल स्लीव टीशर्ट और मैचिंग ट्राउजर में नजर आईं। साथ ही उन्होंने हाफ जैकेट और ब्लैक शूज भी पहन रखा था। वहीं, निक जोनास कलरफुल जैकेट, ब्लैक पैंट और कैप में सफेद स्नीकर्स और बैग के साथ नजर आए। प्रियंका और निक की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। एक यूजर ने लिखा है- “उनकी बेटी कब नजर आएंगी”। आपको बता दें कि दोनों ने 2018 में शादी रचाई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं Malaika Arora

Malaika Arora
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं Malaika Arora

Bollywood News Updates:बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का बीती रात एक्सीडेंट (Malaika Arora Accident) हो गया था। जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब एक्ट्रेस ठीक हैं और उन्हें हॅास्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मीडिया रिपार्टे के अनुसार मलाइका की बहन अमृता अरोड़ ने बताया था कि, ‘मलाइका अब ठीक हो रही हैं, कुछ समय के लिए वो अंडर ऑब्ज़रवेशन रहेंगी’। अमृता अरोड़ा ने बताया, मलाइका जब एक फैशन इवेंट से वापस मुंबई लौट रहीं थीं। तभी उनका एक्सीडेंट हुआ। फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि उनसे मिलने के लिए अर्जुन कपूर भी उनके घर गए हैं। एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा की आंखों पर चोटें आई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Bhojpuri New Song: Akshara Singh के नए गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया तहलका

Akshara Singh
Bhojpuri New Song: Akshara Singh के नए गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया तहलका

Bollywood News Updates:भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अक्षरा को भोजपुरी क्वीन कहा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस का नया सॉन्ग ‘सैयां के बुलेट’ (Saiya Ke Bullet) रिलीज हुआ। गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अक्षरा सिंह और एक्टर करण खन्ना (Karan Khanna) का ‘सैयां के बुलेट’ वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। आपको बता दें कि अक्षरा का कोई भी गाना हो वो हमेशा हिट रहता है। ये गाना फैंस के बीच छा चुका है। इंस्टाग्राम यूजर्स जमकर इस गाने में वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में करण के साथ अक्षरा की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही हैं। फैंस जमकर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Anushka Sharma की अदाओं के दिवाने हुए Virat Kohli

Anushka Sharma
Anushka Sharma की अदाओं के दिवाने हुए Virat Kohli

Bollywood News Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें दोनों बेहद ही प्यारे दिख रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। मालूम हो कि अनुष्का और विराट की जोड़ी टॅाप कपलों में से एक है। दोनों को साथ में फैंस काफी पसंद करते हैं। शेयर की गई तस्वीरों में अनुष्का ब्राउन शिमरी आउटफिट में गॉर्जियस लग रही हैं तो वहीं विराट ब्लैक कलर कोट-पैंट में हैडसम लग रहे हैं। इन फोटोज में विराट और अनुष्का शर्मा का दिलकश अंदाज देखा जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Beast Trailer: Thalapathy Vijay की ‘Beast’ का ट्रेलर आउट

Thalapathy Vijay -beast
TBollywood News Updates: halapathy Vijay की ‘Beast’ का ट्रेलर आउट

Bollywood News Updates: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की बीस्ट (Beast) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर किया है। ट्रेलर में विजय दमदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने बीस्ट का एक नया मोशन पोस्टर भी साझा किया, जो साल की सबसे प्रत्याशित तमिल फिल्मों में से एक है। विजय, पूजा हेगड़े की मुख्य भूमिकाओं में अभिनीत बीस्ट थलापथी विजय की 65 वीं फिल्म है। इसमें सेल्वराघवन और योगी बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की घोषणा दिसंबर 2020 में की गई थी और मार्च 2021 में लॉन्च की गई थी। हालांकि, कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण शूटिंग को स्थगित कर दिया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

एक्ट्रेस Malaika Arora की कार का हुआ एक्सीडेंट

Malaika Arora
Bollywood News Updates: एक्ट्रेस Malaika Arora की कार का हुआ एक्सीडेंट

Bollywood News Updates: अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की कार का एक्सीडेंट हो गया हैl इसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली में हुआ है। एक्ट्रेस को मामूली चोटें आई हैं। दरअसल यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन गाड़िया आपस में टकरा गई। अभिनेत्री के एक्सीडेंट की खबर की पुष्टि उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने की है। ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मलाइका अब ठीक हो रही हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मलाइका अपनी रेंज रोवर में थीं और खोपिली पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। अभिनेत्री पुणे में एक कार्यक्रम में गई थीं, जिसमें उन्होंने डिजाइनर संजीव मारवाहा के लिए रैंप वॉक किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इवेंट की झलकियां भी शेयर की हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here