मशहूर रैपर और पंजाबी सिंगर बादशाह का हाल ही में एक नया गाना ‘बावला’ रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। यह एक हरियाणी फॉक सॉन्ग हैं, जिसे बादशाह ने अपने स्टाइल में रिक्रिएट किया है। इस गाने को लेकर दो हरियाणवी महिला सिंगर निर्मला और शकुंतला खूब वायरल हुई थीं।
अब इन दो महिलाओं का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये दोनों महिला सिंगर एक स्टूडियो में गाना ‘बावला’ गाती नजर आ रही हैं। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती है। दरअसल, इनमें से एक महिला की शक्ल एक्टर अक्षय कुमार(Actor Akshay Kumar) से मिल रही है।

ये भी पढ़ें- Sridevi Birth Anniversary: मां को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, तस्वीर शेयर कर बोलीं- I Miss You Maa..


दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट में इस महिला सिंगर की शक्ल अक्षय कुमार से मिलती-जुलती बता रहे हैं। यूजर्स के कमेंट्स पढ़कर लोगों की हंसी छूट रही है। एक यूजर ने इस महिला सिंगर को लेडी अक्षय कुमार बताया। एक ने पूछा क्या यह लेडी अक्षय कुमार है। एक अन्य यूजर ने पूछा, अरे भाई पहली वाली आंटी अक्षय कुमार है क्या? इस वीडियो पर आए कमेंट्स अक्षय कुमार के नाम से भरे हुए हैं।

लोगों की नजर दोनों हरियाणवी महिलाओं पर
इतना ही नहीं एक यूजर ने अक्षय कुमार की हूबहू फेक इंस्टाग्राम आईडी बना इस वीडियो को शेयर भी किया है। अक्षय कुमार के इस फेक अकाउंट पर वही डीपी लगी हुई है, जो अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाई हुई है। इस फेक आईडी वाले अक्षय कुमार ने इस वीडियो पर हंसी के ईमोजी का रिएक्शन दिया है।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर हिट होने वाले इस काल में भी लोगों की नजर इन दोनों हरियाणवी महिलाओं पर तब पड़ी थी, जब इनका गाया गाना ‘बावला’ वायरल हुआ था। बात करें अक्षय कुमार की तो बता दें, वह इन दिनों अपनी फिल्म बेल-बॉटम के लेकर चर्चा में हैं, जो 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

https://www.instagram.com/p/CSivdVUHCQd/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d8da6610-2549-46e1-b71d-4ff546e9d0c5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here