John Abraham की फिल्म Satyameva Jayate 2 का दूसरा गाना Kusu Kusu रिलीज, Nora Fatehi का बेली डांस लग रहा है कमाल

0
766
Nora Fatehi
Nora Fatehi Song

जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar)-स्टारर सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) फिल्म का दूसरा गाना  Kusu Kusu  रिलीज हो गया है। गाने में नोरा फतेही अपने (Nora Fatehi) डांस मूव्स से आग लगा रही हैं। कमेंट के अनुसार गाना शानदार नहीं है लेकिन नोरा का डांस देखने के लिए लोग गाना देख रहे हैं।

1M मिल चुके हैं व्यूज

Image

गाने में दिलरुबा अपने हुस्न का तड़का लगा रही हैं। मतलब नोरा फतेही दिलबर दिलबर के बाद Kusu Kusu में धमाल मचा रही हैं। साल 2018 में दिलबर दिलबर और साल 2021 में दिलरुबा हिट करने जा रही हैं।

गाने को टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 3 मिनट 27 सेकेंड के सॉन्ग मे नोरा से दर्शक नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इसे अब तक 1M व्यूज मिल चुके हैं।

कुसू कुसू गया तेरा सुकू सुकू नहीं मेरा…गाना कुछ इस तरह है। गाने की पहली झलक में ही नोरा बेली डांस करती हुई दिख रही हैं। डांस फ्लोर पर नोरा आग लगा रही हैं। 3 मिनट 27 सेकेंड के गाने को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।

इस गाने में नोरा का एक एक स्टेप घायल करने वाला है। हॉट अवतार में नोरा को गाने में दिखाया गया है। नोरा को वैसे भी बेली डांस के लिए जाना जाता है। दिलबर दिलबर गाना हिट होने के बाद नोरा काफी फेमस हो गई हैं।

सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर

सत्यमेव जयते फिल्म 25 नवंबर, 2021 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 पहले 13 मई को सलमान खान-स्टारर राधे के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण रिलीज़ की तारीख नवंबर में बदल दी गई थी।

निर्माताओं द्वारा सत्यमेव जयते 2 की रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद, प्रशंसकों को ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। 3 मिनट-17 सेकेंड के ट्रेलर में जॉन अब्राहम को दमदार अवतार में दिखाया गया है। ट्रेलर में वह कारों को उठाते है, टेबल तोड़ते है और लोगों को मारने के लिए मंदिर की घंटियों का इस्तेमाल करते है। ट्रेलर में दिव्या खोसला कुमार भी नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:

John Abraham की फिल्म Satyameva Jayate 2 का दूसरा गाना Kusu Kusu रिलीज, डांस फ्लोर पर आग लगा रही हैं Nora Fatehi

Satyameva Jayate 2 का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में John Abraham का दिखा दमदार लुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here