Lock Upp 2 Updates: रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) का हालिया एपिसोड एक बार फिर विवादों के कारण चर्चा में आ गया। इस बार शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary) और श्रेया कालरा (Shreya Kalra) के बीच हुई तीखी बहस ने दर्शकों का ध्यान खींचा। मामूली घटना से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में व्यक्तिगत आरोपों और तीखी बयानबाजी तक पहुंच गया।
फूड टास्क बना विवाद की वजह
एपिसोड में एक टास्क के दौरान श्रेया कालरा को यह अधिकार मिला कि किस कंटेस्टेंट के लिए खाना ऑर्डर किया जाएगा। इसी दौरान आकांक्षा चौधरी ने खाना लेने से इनकार कर दिया और बातचीत के दौरान स्क्रीन के पास पहुंच गईं।
शो में दिखाई गई घटना के अनुसार, इसी दौरान श्रेया का नाखून गलती से आकांक्षा के चेहरे पर लग गया। इसके बाद आकांक्षा ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर चोट पहुंचाई गई है और उन्होंने श्रेया पर तीखी व्यक्तिगत टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।
आकांक्षा चौधरी गुस्से में आगबबूला हो गईं और श्रेया कलरा पर लगातार व्यक्तिगत टिप्पणियां करने लगीं। उन्होंने कहा, “तू क्या, तेरा खानदान भी सॉरी बोलेगा…तू मेरा थूक डिजर्व करती है, मेरे थूक से पवित्र हो गई तू…डेस्पो कहीं की…खाना खाकर मर जा…तेरी मां देखेगी तो खुश होगी। हर रियलिटी शो में तेरे जैसी घटिया औरत आती है, घटिया घर की…उसका करियर बर्बाद होता है। एक का किया है, तेरा भी करूंगी…बताऊं कितने शुगर डैडी हैं तेरे?…”
विवाद यहीं नहीं रुका। आकांक्षा ने आगे कहा, “इस शो से बाहर मिलती तो कुत्तों की तरह मारते तुझे… तेरे घरवाले भी पछतावे में होंगे तुझे रखकर।” इसके साथ ही उन्होंने श्रेया के लिए कई अपशब्दों और गालियों का भी इस्तेमाल किया। घर के अन्य सदस्य उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन आकांक्षा का गुस्सा काफी देर तक शांत नहीं हुआ और पूरा विवाद शो का सबसे चर्चित पल बन गया।
प्रसारण के दौरान उनके बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगे। हालांकि, इन टिप्पणियों में कई अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिनकी दर्शकों ने भी आलोचना की।
दूसरी ओर, एपिसोड में Shreya Kalra अपेक्षाकृत शांत नजर आईं और उन्होंने विवाद को आगे बढ़ाने से बचने की कोशिश की।
बीच-बचाव में उतरे साथी कंटेस्टेंट
विवाद बढ़ता देख योगेश रावत (Yogesh Rawat) और राम कपूर (Ram Kapoor) ने आकांक्षा चौधरी को समझाने का प्रयास किया। दोनों ने उन्हें बताया कि यह घटना संभवतः अनजाने में हुई थी और इसे व्यक्तिगत विवाद का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। बावजूद इसके, माहौल लंबे समय तक तनावपूर्ण बना रहा।
Shilpa Shinde भी बनीं निशाना
घटना के दौरान शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद आकांक्षा चौधरी का गुस्सा उनकी ओर भी मुड़ गया और दोनों के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली। आकांक्षा ने उन्हें कहा, “सीनियर होगी अपने घर पर, अपने खुद के बच्चे होते तो पता चलता…पिछले शो में रोटियां बनाती थी” शो में यह घटनाक्रम दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
एपिसोड प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary) के व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे अनुचित बताया, जबकि कुछ दर्शकों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
फिलहाल, Lock Upp 2 का यह विवाद शो के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया है और आने वाले एपिसोड में इस टकराव का असर देखने को मिल सकता है।
Disclaimer: यह खबर रियलिटी शो Lock Upp 2 के प्रसारित एपिसोड और उसमें दिखाई गई घटनाओं एवं प्रतिभागियों के कथित बयानों पर आधारित है। खबर में उद्धृत संवाद शो में प्रसारित सामग्री के अनुसार प्रस्तुत किए गए हैं। APN News इन बयानों का समर्थन या पुष्टि नहीं करता। दर्शकों से अपील है कि वे इसे केवल मनोरंजन कार्यक्रम के संदर्भ में देखें।









