Bappi Lahiri के वो फेमस गाने, जिसने बदल दी संगीत की दुनिया

0
538
Bappi Lahiri
डिस्को म्यूजिक से लेकर राजनीति तक, जानें Bappi Lahiri से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

बॅालीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) ने 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बप्पी लाहिड़ी का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांसे लीं। बप्पी लाहिड़ी के निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर है। बप्पी लाहिड़ी को हिंदी फिल्मों में डिस्को संगीत के लिए जाना जाता है। बेशक आज वो हमारे बीच में नही हैं लेकिन उनके गानें आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में कई हिट गाने दिए जो आज भी लोगों की जुंबा पर है।

Bappi Lahiri
Bappi Lahiri

Bappi Lahiri की अवाज में अलग ही जादू था

बप्पी लाहिड़ी का जन्म जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। उनके पिता का नाम बप्पी परेश लाहिड़ी और मां बन्‍सारी लाहिड़ी थी। बप्पी ने गायकी की शुरुआत बांगला सिनेमा से की थी, लेकिन उन्हें पहचान मिली बॉलीवुड से। उन्हें हिंदी सिनेमा में डिस्को किंग के नाम से जाना जाता है। बप्पी लाहिड़ी बीजेपी में शामिल होकर 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गये थे।

Bappi Lahiri AFP

बप्पी लाहिड़ी ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गानें दिए है, उन्होंने 90 के दशक को डिस्को दिवाना बना दिया था। आज भी बप्पी लाहिड़ी का नाम लेते ही लोगों के जुंबा पर बस एक ही गाना आता हैं और वो है डिस्को डांसर। ये गाना अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के ऊपर फरमाया गया था। इस गानें के अलावा भी उन्होंने हिंदी सिमेमा में कई हिट गानें दिए है जिसमें चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना। किशोर कुमार की आवाज़ में यह गाना 1976 की फिल्म चलते चलते का था।

याद आ रहा है तेरा प्यार

इसके अलावा ‘दे दे प्यार दे’, तुम्हारा प्यार चाहिए, मुझे जीने के लिए, डिस्को डांसर, शराबी काफी हिट हुए थे। इन्तहा हो गई, इंतज़ार की आई न कुछ खबर, मेरे यार की’ ये गाना फिल्म शराबी का है। ‘याद आ रहा है तेरा प्यार।’ ये गाना 1982 में आई हिंदी फिल्म डिस्को डांसर का है। ‘आज रपट जायें तो हमें ना उठइयो’। ये गाना 1982 में आई फिल्म नमक हलाल का है। ‘यार बिना चैन कहां रे, प्यार बिना चैन कहां रे’। ये गाना 1985 में आई फिल्म साहेब का है। ‘तम्मा-तम्मा’। ये गाना 1990 में आई फिल्म थानेदार का है।

bappi 2

‘जवानी जान-ए-मन हसीन दिलरुबा’। ये गाना 1982 में आई फिल्म नमक हलाल का है। दे दे प्यार दे प्यार दे। ये गाना 1984 में आई फिल्म शराबी का है। जिम्मी जिम्मी जिम्मी आजा आजा आजा। आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती की तमाम फिल्मों के सुपरहिट होने का श्रेय बप्पी लाहिड़ी के गाने को माना जाता था।

संबंधित खबरें:

Bappi Lahiri के निधन पर PM Modi समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर जताया शोक

Bappi Lahiri Death: मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर Bappi Lahiri का निधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here