Bappi Lahiri Death: मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर Bappi Lahiri का निधन

0
618
Year Ender 2022: बप्पी लहरी
Year Ender 2022: बप्पी लहरी

Bappi Lahiri Death: बॉलीवुड के मशहूर गायक और म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बप्पी लहरी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी को सोना पहनने के लिए भी जाना जाता था। बता दें कि बीती रात बप्पी लहरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई गई थी उन्हें रात में हॅास्पिटल लाया गया था। डॅाक्टर्स की लाख कोशिश के बाद भी आज वह हमारे बीच नहीं हैं। बप्पी लहरी के निधन से बॅालीवुड जगत में शोक की लहर हैं। मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है।

Bappi Lahiri OSA से ग्रस‍ित थे

बप्पी लहरी ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रस‍ित थे। इस बिमारी से ग्रसित मरीज ठीक से सांस नहीं ले पाता है। आपको बता दें कि 29 दिनों से बप्पी लहरी क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे। निधन से एक दिन पहले 15 फरवरी को ठीक होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे। मगर घर में एक बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ी और एम्बुलेंस के जरिये रात 11 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। रात 11.45 बजे के करीब उनका निधन हो गया। बप्पी लाह‍िड़ी पिछले कुछ समय से बीमार थे।

Bappi Lahiri Death
Bappi Lahiri Death

बॅालीवुड में शोक की लहर

हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक की मृत्यु ने सभी को सदमे डाल दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर दिग्गज को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कीं। अजय देवगन ने बप्पी दा को श्रद्धांजल‍ि देते हुए लिखा- ‘बप्पी दा बहुत ही प्यारे इंसान थे। पर उनके संगीत में एक धार थी. उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसे हिंदी फिल्म के म्यूज‍िक में एक अलग ही कंटेपररी स्टाइल को इंट्रोड्यूस किया। शांत‍ि दादा’।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here