कौन है एक्टर Vir Das?, अमेरिका में करते थे कामचलाऊ नौकरियां…

0
429
Vir Das
एक्टर Vir Das का फिल्मी करियर नही था आसान, अमेरिका में करते थे कामचलाऊ नौकरियां (photo: social media)

एक्टर वीर दास (Vir Das) अक्सर अपने किसी न किसी बयान को लेकर चर्चे में बने रहते है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होनें भारत में महिला को लेकर विवादित बयान दिया है। तो आइए जानते है कौन है वीर दास? वीर दास बॉलीवुड इंडस्ट्री में कॉमेडी एक्टर के रूप में एक फेमस चेहरा हैं। वे अधिकतर फिल्म में कॉमिक रोल में ही नजर आते हैं। एक्टर वीर दास नमस्ते लंदन, मुंबई सालसा, गो गोवा गोन, लव आजकल, शादी के साइड इफेक्ट्स, रिवॉल्वर रानी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/CV3NydNpAGz/

एक साथ तीन-तीन पार्ट टाइम जॉब करते थे Vir Das

Vir Das का जन्म उत्तराखंड के देहरादून 31 मई को हुआ में था। उन्होंने अपने जीवन का ज्यादातर वक्त साउथ अफ्रीका में गुजारा। उन्होंने नाइजीरिया, दिल्ली और शिमला जैसे शहर में रहकर पढ़ाई की। बता दें कि वीर का फिल्मी करियर इतना आसान नहीं था। एक समय ऐसा था जब वह अमेरिका में एक साथ तीन-तीन पार्ट टाइम जॉब करते थे। और अपना गुजारा करते थे।

Vir Das का करियर 

Vir Das ने अपने करियर की शुरूआत कॉमेडियन के रुप में की थी। उनका पहला कॉमेडी शो ‘Brown Men Can’t Hump’ था जो Knock Harbach Theatre में शुरू हुआ था। वीरदास ने कई कॉमेडियन शो किये। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साल 2008 में फिल्म मुंबई साला से बॉलीवुड में एंट्री ली। इस दौरान उन्होनें कई सारी फ़िल्में की जिनमें रिवाल्वर रानी, मुंबई कलिंग, लव आज कल, बदमाश कंपनी, डेली-बेली आदि शामिल हैं। 

https://www.instagram.com/p/CWTJEPJgRs3/

वीर ने बीते कुछ सालों में कई फिल्मों में काम किया। इन दिनों वीर दास भारत में महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के चलते सुर्खियों में बने हुए है। बता दें कि वीर दास को देल्ही बेली फिल्म में काम करने लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें: Vir Das के विवादित बयान पर फिल्म मेकर ने साधा निशाना, कहा- ‘इस शख्स में मुझे एक आतंकवादी दिखाई दे रहा है, लगाओ UAPA’

विवादों के बाद Vir Das ने दी सफाई, कहा- देश तमाम मुद्दों के बाद भी महान है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here