Ishq song out: Rubina Dilaik का नया गाना इश्क आउट, वीडियो इमोशनल से है भरपूर

0
410
International Womens Day
International Womens Day

Ishq song out: बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नया सैड सॅान्ग इश्क (Ishq) रिलीज हो गया है। गाने में रुबीना पहली बार सारथी के साथ नजर आईं हैं। सारथी के द्वारा गाए गए इस गाने के बोल साहिल सोढ़ी ने लिखे हैं। गाने को अक्षय के अग्रवाल और कमलेश सिंह कुशवाहा ने फिल्माया है।

Rubina Dilaik
Rubina Dilaik

Rubina Dilaik का नया गाना इश्क आउट

इस गाने में प्यार में धोखा खाने की कहानी है। दिल तोड़ने वाला गाना आपको बहुत ही इमोशनल कर देगा। गाने में रुबीना बेहद ही प्यारी लग रही हैं। इस गाने में रुबीना अपने प्यार का इंतजार करती हैं और गाने में सारथी किसी दूसरी लड़की से सगाई कर लेते हैं। आखिरी में, जब वह अपने जीवन को खत्म करने का फैसला करती है, तो रुबीना के अंदर की भावना उन्हें ऐसा करने से रोकती है और वह आगे बढ़ने का फैसला करती है। गाने के लास्ट में दिल को छू लेने वाली लाइनें है जिससे आप बहुत इमोशनल हो जाएंगे।

इश्क के रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही 83K से अधिक बार देखा गया है। गाने के अलावा, रुबीना दिलैक के लुक्स ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया हैं। रुबीना दिलैक हाल ही में कोरोना से उबरी हैं और उन्होंने इससे पहले वजन बढ़ने और बॅाडी सेम के शिकार होने के बारे में खुलासा किया था।

download 48 4

अगर रुबीना (Rubina Dilaik) के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह फेमस सीरियल ‘शक्ति : अस्तित्व के अहसास’ की में नजर आ रही हैं। उनके सौम्या वाले किरदार को उनके फैंस काफी लंबे समय से मिस कर रहे थे। इसके अलावा रुबीना का पहला म्यूजिक वीडियो ‘मरजानियां’ रिलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here