UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: संपन्न हुआ मतदान, 57.79% हुई वोटिंग

0
870
UP Election 2022 Phase 1 Live Updates
UP Election 2022 Phase 1 Live Updates

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 57.79% फीसदी वोटों के साथ शांति से संपन्न हो गया। 5 बजे तक 57.79% वोटिंग हुई है। आगे का डेटा आना अभी बाकी है। बता दें कि सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों में वोटिंग हुई। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग हुई।

वोटिंग के बीच RLD, BJP समर्थकों के बीच झड़प

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: यूपी में मतदान के दौरान पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। शामली में आरएलडी और बीजेपी के कार्यकर्तों के बीच काफी धक्का मुक्की हुई।

CM योगी के अवतार में मतदान करने पहुंचा युवक

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: 11 जिलों में हुए मतदान के दौरान पोलिंग बूथ से अलग अलग तस्वीरें आईं। सुबह तस्वीर आई कि दूल्हा मंडप से सीधे मतदान केंद्र पहुंचा है। एक अन्य तस्वीर में राजू कोहली नाम का युवक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवतार में नोएडा सेक्टर 11 के पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचा। छोटे योगी को देखकर जनता काफी खुश नजर आई।

उसे वोट करो जो तुम्हारी सुनता है- Priyanka Gandhi

APN News Live Updates
APN News Live Updates

UP Election 2022 Phase 1 Live Update: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के रामपुर में रैली कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने जनता से बात करते हुए कहा कि, महंगाई, बेरोजगारी, क्राइम, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर वोट करें। उसे वोट करें जो आप की सुनता है। जो आप की मुश्किलों को हल करता है।

संजीव बालियान ने किया वोट

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates:
UP Election 2022 Phase 1 Live Updates:

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: मतदान की रेस में आम जनता से लेकर मंत्री मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी मुजफ्फरनगर में वोट करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को जुर्म का राज्य कहा जाता था। पर अब विकास और उन्नति का राज्य बन गया है।

मंडप से मतदान केंद्र पहुंचा दूल्हा

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: मतदान के दौरान एक व्यक्ति मंडप से सीधे मतदान केंद्र पहुंच गया। दूल्हे का नाम अंकुर बालियान बताया जा रहा है। अंकुर का कहना है कि पहले मतदान फिर बहु उसके बाद ही कोई अन्य काम करना है।

ढोल-नगाड़े के साथ दिव्यांग वोटरों का किया गया स्वागत

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: चुनाव आयोग इस बार वोटों की संख्या बढ़ाने के लिए काफी समय से जागरूकता अभियान चला रहा है। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि इस बार वोट फीसदी 65% के पार पहुंच जाए। ऐसे में वोटरों को लुभाने के लिए मतदान केंद्रों को सजाया गया है। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए खास तरह की व्यवस्था की कई है। ढोल नगाड़ों के साथ दिव्यांग वोटरों का स्वागत किया गया।

मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी पूजा करने पहुंचे मंदिर

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: यूपी कैबिनेट में मंत्री और मथुरा से बीजेपी के प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा मतदान शुरू होने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए नजर आए। बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में भोले नाथ को दूध चढ़ाते हुए दिखे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ये चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है बल्कि राज्य में महिलाओं के विकास और सुरक्षा से जुड़े हैं। पिछले 5 वर्षों में हमने एक समृद्ध उत्तर प्रदेश की नींव रखी है।

वोट करो, डर दूर करो-Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से डर को दूर करने के लिए वोट करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा। देश को हर डर से आज़ाद करो- बाहर आओ, वोट करो!

EVM मशीन खराब होने की खबर

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates
UP Election 2022 Phase 1 Live Updates

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: मतदान के दौरान ईवीएम खराब होने की खबरें भी सामने आईं। मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर EVM खराब होने की खबर सामने आई।

PM Modi ने ट्वीट कर वोट करने का किया आग्रह

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू होने से पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रदेश के मतदाता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान।…पूरी खबर यहां पढ़ें

Amit Shah की अपील

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: उत्तर प्रदेश में चल रहे पहले चरण के मतदान को ध्यान में रखते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से ट्वीट कर अधिक से अधिक वोटिंग में हिस्सा लेने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा आज उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान है। मैं इस चरण के सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूँ कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ आपको सुरक्षा, सम्मान व सुशासन देने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

CM Yogi ने ट्वीट कर वोट करने का किया आग्रह

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: सीएम योगी ने सुबह सबेरे सूबे की जनता से वोट करने का आग्रह किया। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है। आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा। आपका एक ‘वोट’ अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। इसलिए ‘पहले मतदान फिर जलपान’ तब अन्य कोई काम…

JP Nadda ने किया आग्रह

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी ट्वीट कर लोगों से वोट करने का आग्रह किया । उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश की महान जनता ने यूपी को उत्तम प्रदेश बनते देखा है। यहां प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने वाली सुशासन की सरकार को देखा है। आज आपके पास राज्य की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने का सुनहरा अवसर है। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ, अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

मतदाताओं के स्वागत के लिए सजा मतदान केंद्र

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: नोएडा में वोटिंग के लिए मतदान केंद्र को सजाया गया।

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates
UP Election 2022 Phase 1 Live Updates

मथुरा से सबसे अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: मथुरा सीट से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जो कि 58 सीटों पर सबसे अधिक संख्या है। वहीं अलीगढ़ सीट से महज 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यूपी में 7 चरणों में चुनाव हो रहा है। 

मतदान से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ सूबे की जनता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए मुखातिब

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: सीएम योगी ने मतदान से पहले जनता के सामने अपने कार्यकाल में हुए सभी कमों का ब्योरा जनता के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि योगी राज में कितना विकास हुआ।

58 सीटों पर वोटिंग

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: शामली की 4 विधानसभा सीटें, मुजफ्फरनगर की 6 विधानसभा सीटें, बागपत की 3 विधानसभा सीटें, मेरठ की 7 विधानसभा सीटें, गाजियाबाद की 5 विधानसभा सीटें, हापुड़ की 3 विधानसभा सीटें, गौतम बुद्ध नगर की 3 विधानसभा सीटें, बुलंदशहर की 7 विधानसभा सीटें, अलीगढ़ की 7 विधानसभा सीटें, मथुरा की 5 विधानसभा सीटें व आगरा की 9 विधानसभा सीटें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here