UP Election 2022: डकैत ददुआ के बेटे वीर सिंह ने चुनावी मैदान में उतरने से किया इंकार, लौटाया सपा का टिकट

0
263
अखिलेश यादव के साथ ददुआ के बेटे वीर सिंह।

UP Election 2022: डकैत ददुआ के बेटे वीर सिंह ने चुनावी मैदान (UP Election 2022) में उतरने से इंकार कर दिया है। दरअसल वीर सिंह को समाजवादी पार्टी ने चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। हालांकि शुक्रवार को वीर सिंह लखनऊ के सपा कार्यालाय पहुंचे और वहां उन्होंने पार्टी को अपने फैसले के बारे में सूचित किया।

UP Election 2022: ददुआ के बेटे वीर सिंह चित्रकूट से लड़ना चाहते थे

बताया जा रहा है कि वीर सिंह चाहते थे कि उन्हें चित्रकूट सदर से टिकट दिया जाए लेकिन सपा ने उनको मानिकपुर से टिकट दिया। वीर सिंह के मुताबिक उन्होंने आवेदन तो चित्रकूट सदर के लिए किया था लेकिन मिला मानिकपुर का टिकट। उनका कहना है कि मानिकपुर विधानसभा सीट पर सपा का संगठन मजबूत नहीं है। इसलिए उन्हें कामयाबी की ज्यादा उम्मीद नहीं है। हालांकि सपा मानिकपुर से जिसे भी टिकट देगी वीर सिंह उसका समर्थन करेंगे।

l 1643972029
ददुआ के बेटे वीर सिंह

बता दें कि डकैत ददुआ का आज भी बुदंलेखंड की राजनीति पर असर है। बुंदलेखंड का कुर्मी समाज आज भी ददुआ के नाम पर वोट डालता है। ददुआ के बेटे वीर सिंह 2012 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे लेकिन 2017 में बीजेपी प्रत्याशी से चुनाव हो गए थे। मालूम हो कि चित्रकूट में ददुआ का 90 के दशक में आतंक था। ददुआ खासतौर पर बुंदेलखंड क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना गया था।

Mayawati,UP Election 2022
Mayawati

साल 2007 में ददुआ उर्फ शिव कुमार पटेल को बीएसपी की सरकार में मायावती के इशारे पर एसटीएफ ने एनकाउंटर कर ढेर कर दिया। ददुआ उस वक्त सुर्खियों में छा गया था, जब उसने 22 साल की उम्र में अपने ही गांव के आठ लोगों की हत्या कर दी और गांव से फरार हो गया था।

संबंधित खबरें…

UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने Ghaziabad में किया डोर टू डोर कैंपेन, कांग्रेस प्रत्‍याशी के लिए मांगे वोट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here