Mukhtar Abbas Naqvi ने कहा-‘सबक’ सिंडिकेट ने UP में 60 सालों तक हुकूमत की और UP को ‘बिमारू’ राज्य के रास्ते पर ले गई

0
373
Mukhtar Abbas Naqvi
Mukhtar Abbas Naqvi

Mukhtar Abbas Naqvi: पांच राज्यों में चुनावी दौर चल रहा है। कांग्रेस से लेकर बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अहम राज्य है। इस दौर में आरोप और प्रत्यारोप का खेल भी शुरू हो गया है। अखिलेश यादव राज्य की सत्ताधारी पार्टी को महिला और किसान विरोधी बताते हैं, तो वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा कहती हैं कि बीजेपी दलितों के खिलाफ है। ऐसे में अब राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने भी विपक्षी दलों पर वार किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग राज्य को बाहुबलियों व बेइमानों का बंधक बनाना चाहते हैं उन्हें निराशा मिलेगी। नकवी ने कहा कि कुछ लोगों ने राज्य को बिमारू राज्य बना दिया था।

Mukhtar Abbas Naqvi का विपक्ष पर वार

Mukhtar Abbas Naqvi
Mukhtar Abbas Naqvi

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि जो लोग UP को एक बार फिर बाहुबलियों व बेईमानों का बंधक बनाने के लिए बेचैन हैं उन्हें निराशा मिलेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस के ‘सबक’ सिंडिकेट ने UP में 60 सालों तक हुकूमत की और ये हुकूमत UP को बिमारू राज्य के रास्ते पर ले गई।

नोएडा में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी दलों पर टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल उत्तर प्रदेश को बाहुबलियों और बेईमानों का गुलाम बनाने की कोशिश कर रहें हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अब तक 159 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें 28 नेता दागी है। मतलब 17.6 फीसदी नेताओं पर हत्या, लूटपाट जैसे आरोप हैं।

Mukhtar Abbas Naqvi जन चौपाल कर रहें हैं संबोधित

Mukhtar Abbas Naqvi
Mukhtar Abbas Naqvi

नकवी ने गौतमबुद्ध नगर के हल्दौनी में जन चौपाल में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सबक सिंडिकेट ने पिछले 75 वर्षों में 60 वर्षों से ज्यादा समय अपने शासन में उत्तर प्रदेश के विकास से विश्वासघात किया है। बेहतरीन राज्य को बीमारू राज्य बना दिया था।

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में 10 फरवरी से मतदान शुरू हो रहा है। पार्टी राज्य की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाने के लिए पूरजोर कोशिश कर रही है। बीजेपी के सभी बड़े नेता राज्य की जनता के बीच हैं।

संबंधित खबरें: 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here