UP Election 2022: EVM की तस्वीर को लेकर Kanpur की महापौर की बढ़ी मुश्किलें, गोपनीयता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज

0
364
UP Election 2022 Mayor of Kanpur Pramila Pandey

UP Election 2022 : रविवार को Kanpur सहित उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं और चुनाव में वोट डालने के बाद कानपुर की महापौर Pramila Pandey विवादों में घिर गई हैं। दरअसल बीजेपी नेता ने अपने वोट डालने की और ईवीएम मशीन की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

UP Election 2022 Mayor of Kanpur Pramila Pandey1

बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई हुई शुरू

महापौर ने कानपुर के हडसन स्कूल के पोलिंग बूथ में वोट डाला और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और बहुत सारे व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। गौरतलब है कि यह नियम का उल्लंघन है इसलिए अब महापौर की आलोचना हो रही है। बता दें कि कानपुर नगर की जिला मजिस्ट्रेट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP Election 2022 Mayor of Kanpur Pramila Pandey

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर Kanpur Nagar की जिला मजिस्ट्रेट के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, ”कानपुर में श्रीमती प्रमिला पांडे द्वारा हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के फल स्वरुप उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR कराई जा रही है। ”

UP Election 2022 के तीसरे चरण की चल रही है वोटिंग

UP Election 2022

रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में वोटिंग चल रही है। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता हैं। तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं। अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं। वहीं बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर मतदान चल रहा है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here