UP Election 2022: Amit Shah ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- सपा संपत्ति इकट्ठा करती है और अपने परिजनों को पद पर बैठाती है

0
563
Amit Shah
Amit Shah

UP Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को सिराथू विधानसभा में आयोजित जनसभा से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा संपत्ति इकट्ठा करती है और अपने परिजनों को पद पर बैठाती है। समाजवादी पार्टी में S का मतलब – संपत्ति और P का मतलब – परिवार है। अखिलेश जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अपने परिवार के 45 लोगों को अलग-अलग पदों पर बैठाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि जब देश में कोरोना का टीका बना तो प्रधानमंत्री देश के वैज्ञानिकों को अभिनंदन दे रहे थे कि आपके इस शोध के कारण भारत की जनता सलामत होगी। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि ये मोदी टीका है इसे मत लगवाना। 10 ही दिन में डरकर रात के अंधेरे में अखिलेश यादव ने टीका लगवाया।

UP Election 2022: अमित शाह ने सपा पर बोला हमला

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव भी चश्मा पहनते हैं और उनको भी दो कांच हैं लेकिन उनके अलग तरह के वैज्ञानिक कांच हैं जो अलग-अलग प्रकार के हैं। एक कांच से उनको एक ही जाति और दूसरे कांच से एक ही धर्म दिखाई देता है। इन दोनों ही कांच में न मैं हूं न जनता।

download 29 2
UP Election 2022: Amit Shah on Akhilesh yadav

Amit Shah- चार चरणों में सपा का सूफड़ा साफ

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरणों में मतदान हो गए हैं। इन चार चरणों में हुए मतदान में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। फिर से एक बार 300 पार वाली NDA की सरकार प्रदेश में बनने वाली है। सिराथू के बाद रामपुर में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2 हजार करोड़ की सरकारी भूमि पर माफियाओं और बाहुबलियों ने कब्ज़ा किया था। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2 हजार करोड़ की भूमि को माफियाओं से मुक्त कराकर गरीबों के घर बनाने के लिए उपयोग में लिया है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here