UP चुनाव के लिए Asaduddin Owaisi की पार्टी ने जारी किये 9 प्रत्याशियों के नाम

0
305
Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi

UP Election 2022 के लिए Asaduddin Owaisi की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने 9 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यह सूची पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की ओर से जारी की गई है।

हैदराबाद के सांसद Asaduddin Owaisi यूपी की सियासत में अपनी किस्मत आजमाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

ओवैसी की पार्टी ने जिन 9 सीटों की घोषण की है, उनमें से 8 सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। वहीं एक सीट पर 14 फरवरी को दूसरी चरण में वोटिंग होगी।

Asaduddin Owaisi इस यूपी चुनाव में कुल 100 प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे

Asaduddin Owaisi की पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक गाजियाबाद की लोनी सीट पर डॉक्टर माहताब उसके उम्मीदवार होंगे।

हापुड़ की गढ मुक्तेश्वर सीट पर फुरकान चौधरी और धौलाना सीट पर हाजी आरिफ को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ की सिवाल खास सीट से रफत खान, सरधना सीट से जीशान आलम और किठोरे सीट से तस्लीम अहमद चुनाव लड़ेंगे।

76f2525f 5df7 4b2f a260 7f9f02bbca64


वहीं सहारनपुर के बेहट सीट से अमजद अली और सहारनपुर देहात से मरगूब हसन Asaduddin Owaisi की पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा बरेली जिले की बरेली सीट पर शाहीन रजा खान को उम्मीदवार बनाया गया है।

ओवैसी इस बार अपने बूते पर उत्तर प्रदेश चुनावी मैदान में है। उनकी पार्टी ने कुल 403 सीटों में से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इससे पहले भी ओवैसी की पार्टी ने साल 2017 का यूपी चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें मुह की खानी पड़ी थी।

Asaduddin Owaisi इस चुनाव में अखिलेश यादव की सपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे

AIMIM को उस चुनाव में 0.24 फीसदी वोट मिले थे। साल 2022 के चुनाव से पहले Asaduddin Owaisi ने खूब पासे फेंके समाजवादी पार्टी पर। ओवैसी चाहते थे कि सपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन हो जाए, लेकिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ओवैसी को तोई तबज्जो नहीं दी।

Asaduddin Owaisi

इसके लिए Asaduddin Owaisi ने ओमप्रकाश राजभर के साथ मिलकर भी प्रयास किया कि राजभर के प्रयास से अखिलेश यादव उन्हें अपनी साइकिल पर बैठा लें लेकिन सियासी नफे-नुकसान को तौलते हुए अखिलेश ने ओवैसी को दूर रखना ही बेहतर समझा। अब Asaduddin Owaisi अकेले यूपी के सियासी दंगल में ताल ठोंक रहे हैं।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होने वाले चुनाव में पहला चरण पश्चिम से शुरू हो रहा है। इस चरण के लिए लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। अब देखना है कि यूपी जनता Asaduddin Owaisi पर कितना भरोसा जताती है और उनकी झोली में कितने वोट डालती है।

इसे भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi ने कसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज, कहा- ‘नोटबंदी पूरी तरह से विफल, लोगों के पास आज भी नोट हैं और आगे भी रहेगा’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here