ICC Under-19 World Cup 2022: अंडर-19 में भारत ने की जीत के साथ शुरुआत, विकी ओस्तवाल और यश धुल चमके

0
300
INDIA U 19
INDIA U 19

ICC Under-19 World Cup 2022 में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारत ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 45 रनों से हराकर जीत के साथ आगाज किया। विकी ओस्तवाल इस मैच के हीरो रहे। विकी ओस्तवाल ने 28 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान यश धुल की 82 रनों की शानदार पारी के बदौलत 232 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 187 रनों पर ही सिमट गई।

ICC Under-19 World Cup 2022 में भारत ने जीत के साथ की शुरुआत

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हरनूर सिंह 1 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद अंगकृष भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। 11 पर दो विकेट खोने के बाद टीम को संभालने की जिम्मेदारी कप्तान यश धुल पर आ गई। यश धुल ने शेख रशीद के साथ मिलकर 71 रनों की साझेदारी की। शेख रशीद 31 रन बनाकर चलते बने। 82 पर तीसरा विकेट गिरने के बाद निशांत सिंधु ने कप्तान के साथ मिलकर कुछ देर साझेदारी का आगे बढ़ाया। लेकिन 27 के स्कोर पर निशांत सिंधु 27 रन बनाकर आउट हो गए। 126 पर भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया।

ICC Under-19 World Cup 2022: YASH DHULL
ICC Under-19 World Cup 2022: YASH DHULL

यश धुल एक छोर संभाले रहे और स्कोरबोर्ड पर रन लगाते रहे। राज बावा ने भी 13 रन का योगदान दिया। उसके बाद कौशल तांबे ने कप्तान का अच्छा साथ दिया। 195 के स्कोर पर कप्तान यश धुल 85 रन बनाकर चलते बने। कौशल तांबे ने भी 35 रनों का योदान दिया और भारतीय टीम को 232 रनों तक पहुंचाया। अफ्रीका के लिए मैथ्यू वोस्ट ने 3 विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम एक समय अच्छी नजर आ रही थी लेकिन विकी ओस्तवाल के आगे अफ्रीका की आधी टीम धाराशाई हो गई। अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। ओस्तवाल ने वेलेंटाइन किटिमे (25), गेरहार्डस मारी (8), माइकल कोपलैंड (1), काडेन सोलोमोंस (0) और मैथ्यू बोस्ट (8) के विकेट लिए। ओस्तवाल के अलावा राज बावा ने 4 विकेट लिए और अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम के तहस-नहस कर दिया।

संबंधित खबरें:

ICC Under-19 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने जीत के साथ किया आगाज, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीम हारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here