आतंकवाद का जाल पूरी दुनिया में धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। हाल ये है कि दुनिया भर से आतंकी हमलों की खबरे लगातार आ रही हैं। एक तरफ जहां फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस्लामिक स्टेट के आतंकी ने आम राहगीरों पर चाकूओं से हमला कर 2 लोगों की जान ले ली तो वहीं इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबया के 3 चर्चों के बाहर धमाकों की खबर है। रविवार को एक के बाद एक हुए कई धमाकों में अब तक कम से कम 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल सहायता के लिए पहुंच गए हैं। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

ये धमाके स्थानीय समयानुसार सुबह के साढ़े सात बजे के दरमियां हुए। पुलिस ने बताया कि यह सभी विस्फोट 10 मिनट के भीतर हुए। पुलिस ने केवल सांता मारिया कैथलिक चर्च पर हुए हमले की जानकारी दी है। ईस्ट जावा के पुलिस प्रवक्ता फ्रांस बरूंग मनगेरा ने बताया , ‘तीन चर्चों पर तीन हमले किए गए। पुलिस ने इस हमले पर बयान दिया कि दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश में एक अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय को निशाना बनाकर किये गये हमले का यह सबसे नया मामला है।

बता दें कि हाल के दिनों में इंडोनेशिया में इस्लामी चरमपंथ फिर से उभरता हुआ दिख रहा है। इंडोनेशिया की खुफिया एजेंसी का मानना है है कि चरमपंथी गुट ‘जेमाह अंशारुत दौलाह’ ने इन हमलों को अंजाम दिया होगा। वैसे सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्यों कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here