अफगानिस्तान से पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी, अमेरिकी सेना और रूसी सेना को भगाने और तालिबानी सरकार बनाने के बाद तालिबान ने पहली बार मंगलवार को प्रेस वार्ता की है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने प्रेस के जरिए दुनिया से 10 बड़े वादे किए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदायों की चिंताओं पर बात रखी है। महिलाओं को लेकर क्या नया कानून होगा, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं संग वह वैसे संबंध रखना चाहता है, मीडिया के लिए उसके क्या नियम होंगे? सबके जवाब तालिबान की तरफ से मिले हैं।

दुनिया के साथ वादा करते हुए तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदायों से तालिबान को एक सरकार के तौर पर मान्यता देने का आग्रह भी किया है। प्रवक्ता ने वादा किया है कि अफगानिस्तान में किसी भी दूतावास को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, तालिबान के लोग उन्हें खुद सुरक्षा मुहैया कराएंगे और भी वादें किए हैं।

यहां 10 प्वांइट में समझिए तालिबान के बड़े वादे।

  • अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ साजिश रचने के लिए इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा।
  • तालिबान किसी भी अंतरराष्ट्रीय दूतावास को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। वे जैसे चल रहे हैं वैसे ही चलेंगे। जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा, ‘काबुल में दूतावासों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी देशों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे बल सभी दूतावासों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और सहायता एजेंसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूद हैं।’
  • महिलाओं को शरिया कानून के तहत अधिकार दिए जाएंगे। वे हेल्थ और शिक्षा सेक्टर में काम कर सकती हैं। महिलाएं मीडिया में काम कर सकती हैं या नहीं इस मुद्दे पर तालिबान ने कहा कि, अभी उनकी सरकार पूरी तरह से बनी नहीं है सरकार का गठन होती ही अधिकारों पर भी चर्चा होगी।
  • प्राइवेट मीडिया आजादी के साथ देश में काम कर सकती हैं बस उन्हें अफगानिस्तान के नियम कानून का ख्याल रखना होगा।
  • अफगानिस्तान में युद्ध खत्म हो गया है। तालिबान के खिलाफ जिसने भी युद्ध लड़ा था हम उन्हें माफ करते हैं। बदले की भावना से हम यहां पर नहीं आए हैं।
  • अफगानिस्तान में कोई किसी को किडनैप नहीं कर सकेगा, किसी तरह की हत्या नहीं होगी। यहां पर हम सुरक्षा को मुस्तैद करेंगे।
  • तालिबान ने वादा किया कि उनके राज में देश की अर्थव्यवस्थ को शिखर पर लेकर जाएंगे।
  • तालिबान ने कहा कि हमारी प्रथमिकता कानून व्यवस्था बनाने की है जिसके बाद ही लोग शांति से रह सकेंगे।
  • प्रवक्ता ने दावा किया कि पिछली सरकार (अशरफ गनी की सरकार) किसी योग्य नहीं थी और किसी को सुरक्षित नहीं रख सकती थी। प्रवक्ता ने वादा किया कि तालिबान सबको सुरक्षा देगा।
  • तालिबान ने दुनिया से वादा किया है कि अफगानिस्तान में रह रहे लोगों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान समेत कई इस्लामिक देशों ने तालिबान का किया स्वागत, इमरान खान ने कहा- “अफगानिस्तान ने गुलामी की जंजीरे तोड़ दी”

तालिबान के कब्जे के बाद देश का नया नाम होगा ‘इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान’, शरिया कानून लागू, देश छोड़ रहें हैं अफगानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here