Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर हमला करने की क्या बताई वजह, जानिए आखिर क्यों धमाकों की गूंज से सहमा यूक्रेन?

0
387
Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर हमले की घोषणा कर दी है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के आदेश दिये हैं। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने को कहा है और घर जाने को कहा है। 24 फरवरी को सुबह यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kyiv) में विस्फोटों की आवाज भी लोगों द्वारा सुनी गई है।

वहीं धमाके में यूक्रेन के लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने कई क्षेत्रों में एक साथ बमबारी की है। अब इस घटना पर रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना बयान जारी किया है। पुतिन ने कहा कि ये हमले रूस को बचाने के लिए किए गए हैं। पुतिन ने कहा कि ये हमले रूस को उन लोगों से बचाने से जुड़े हैं जिन्होंने यूक्रेन को बंधक बना लिया है।

Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: रूस का मकसद यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं- पुतिन

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में रहने वाले वह लोग जो अब यूक्रेन का हिस्सा बन चुके हैं उनसे कभी नहीं पूछा गया कि वह अपना भविष्य कैसा चाहते हैं? वह अपने भविष्य का निर्धारण कैसे करना चाहते हैं? लेकिन अब वहां के जो लोग स्वतंत्र चुनाव करना चाहते हैं उनको इसका अधिकार दिया जाना चाहिए। पुतिन ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों ने यूक्रेन को अपने चंगुल में फंसा लिया है, वो अब यूक्रेन को ही हमारे खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

इतना ही नहीं पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर किया गया यह आपरेशन यूक्रेनी लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी था। पुतिन ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने उन गुजारिश को नजरंदाज किया जिसमें यूक्रेन को नाटो में शामिल करने से रोकने की बात कही गई थी। लेकिन रूस का मकसद यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है, हमारा मकसद बस उसे पश्चिमी देशों के चंगुल से आजाद कराना है।

Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here