क्या Pfizer के CEO Albert Bourla को फर्जीवाड़े के लिए किया गया था गिरफ्तार? जानें क्या है पूरा मामला

0
643
Pfizer CEO Albert Bourla
Pfizer CEO Albert Bourla

सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली थी कि फार्मा कंपनी Pfizer के सीईओ अलबर्ट बौर्ला (CEO Albert Bourla) को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मामले में सच्चाई ये है कि गिरफ्तारी की खबर महज एक अफवाह के सिवाय कुछ नहीं थी। दावा किया जा रहा था कि कंपनी के सीईओ को शुक्रवार सुबह न्यूयॉर्क के उनके घर से एफबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी अलबर्ट बौर्ला को लेकर दावा किया गया था कि टीकाकरण न होने के चलते उनकी इजराइल यात्रा रद्द कर दी गयी थी।

क्या था दावा?

हालिया दावा ConservativeBeaver.com पर प्रकाशित एक भ्रामक लेख के बाद सामने आया था। इस लेख का शीर्षक था, “धोखाधड़ी के आरोप में फाइजर के सीईओ गिरफ्तार” । वेबसाइट ने लिखा, “फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला को एफबीआई ने शुक्रवार सुबह न्यूयॉर्क में उनके घर पर गिरफ्तार किया। उन पर धोखाधड़ी के आरोप हैं।” अल्बर्ट बौर्ला को COVID-19 वैक्सीन की प्रभावशीलता को लेकर ग्राहकों को धोखा देने के चलते गिरफ्तार किया गया।

क्या है सच्चाई?

सच्चाई यह है कि यह एक फर्जी लेख था। मालूम हो कि जर्मन कंपनी BioNTech ने अमेरिकी कंपनी Pfizer के साथ मिलकर Pfizer–BioNTech COVID-19 वैक्सीन तैयार की थी।

यह भी पढ़ें: HPV Vaccine सर्वाइकल कैंसर के रिस्क को कर देता है कम, जानें कितने तरह के होते हैं HPV टीके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here