Grammy Awards 2022: ग्रैमी अवार्ड्स में राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky ने दिया वीडियो संदेश, कहा- मौत के इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए, हमारी मदद करें

दरअसल, ग्रैमी अवार्ड के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो चलाया गया। जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भावुक वीडियो मैसेज में दुनिया से यूक्रेन की मदद व समर्थन की अपील की।

0
338
Grammy Awards 2022
Grammy Awards 2022

Grammy Awards 2022: रविवार को ग्रैमी अवार्ड्स में एक ऐसा वीडियो देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया। इस अवॉर्ड शो में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक वीडियो संदेश दिखाया गया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन के लिए मदद की मांग की है। वीडियो में जेलेंस्की को यह कहते हुए सुना गया कि, आप सभी से अनुरोध है, आप अपने संगीत के जरिए यूक्रेन के लोगों की कहानी को दिखाएं।

उन्होंने अपनी अपील में कहा कि यूक्रेन की मदद करें, आप जैसे भी कर सकते हैं। आगे कहा कि म्यूजिक के अपोजिट क्या है? बर्बाद शहरों की खामोशी और मरे हुए लोग। इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए। बता दें कि अवॉर्ड सेरेमनी में एक सोशल मीडिया कैंपेन की भी शुरुआत की गई जिसका नाम ‘स्टेंड अप फॉर यूक्रेन’ है। इसके जरिए यूक्रेन के लिए फाइनेंशियल और अन्य तरह की मदद जुटाई जाएगी।

Grammy Awards 2022
Grammy Awards 2022

Grammy Awards 2022: जेलेंस्की ने कहा- हम जीने के लिए रूस से लड़ रहे हैं

दरअसल, ग्रैमी अवार्ड के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो चलाया गया। जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भावुक वीडियो मैसेज में दुनिया से यूक्रेन की मदद व समर्थन की अपील की। जेलेंस्की ने कहा कि हमारे संगीतकार घायलों के लिए अस्पतालों में गाते हैं। यहां तक कि वे उनके लिए भी गाते हैं, जो उन्हें सुन नहीं सकते। हम जीने के लिए, प्यार के लिए रूस से लड़ रहे हैं।

Grammy Awards 2022
Grammy Awards 2022

जेलेंस्की ने कहा कि मारियुपोल (Mariupol- City in Ukraine) में करीब डेढ़ लाख लोग फंसे हुए हैं। रूसी कस्बों वाले इलाकों में हमारे सैनिकों द्वारा सहायता पहुंचा पाना मुश्किल हो गया है। खार्किव (Kharkiv) में रविवार को रूसी सेना के एक रिहायशी इलाके पर हमले में सात लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए। रूसी सैनिकों ने खार्किव के स्लोबोडा (Sloboda) जिलों में आवासीय भवनों पर गोलीबारी की। हमें आपकी मदद की जरूरत है।

Grammy Awards 2022
Grammy Awards 2022

हमारी मदद कीजिए, किसी भी प्रकार से हमारा समर्थन कीजिए। मैंने सपना देखा है, यूक्रेन की आजादी का। बता दें कि, यह वीडियो मैसेज यूक्रेनियन सिंगर मीका न्यूटन और पोएट ल्यूबा यकिमचुक की परफॉरमेंस से पहले दिखाया गया।

Grammy Awards 2022
Grammy Awards 2022

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। तब से अब तक यूक्रेन में लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई शहर तबाह हो चुके हैं, वहीं कहा जा रहा है कि 1 करोड़ से ज्यादा लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here