Lata Mangeshkar की स्वास्थ्य में सुधार, लेकिन अभी भी हैं ICU में

0
369
Lata Mangeshkar Death Anniversary
Lata Mangeshkar Death Anniversary

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेश्‍कर (Lata Mangeshkar) अभी ICU वार्ड में है। डॅा. प्रतीत समदानी ने उनके स्वास्थय की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा हैं लेकिन अभी भी हम उन्हें देखरेख के लिए आईसीयू वार्ड में रखे हैं। बता दें कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) 8 जनवरी को कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar की स्वास्थ्य में सुधार

अब हाल ही में लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले ने उनके हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि, दीदी के जल्द ठीक होने के लिए घर पर शिव भगवान के रुद्र बिठाए हैं और पूजा पाठ की जा रही हैं। मीडिया से बात करते हुए आशा भोसले बताया था कि, “हम सभी को दीदी की सलामती और जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। वो हमारे परिवार में सबकी मां जैसी हैं। उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र बिठाए हैं और उनके ठीक होने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं।”

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हॅास्पिटल से डेली लता मंगेशकर की के हेल्थ रिपोर्ट आती हैं। इससे पहले अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे प्रतीत समधानी ने बताया था कि, उनकी हालत पहले जैसी ही है लता जी को और देखभाल की जरुरत हैं इसलिए वे कुछ और दिनों तक ICU में डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगी। क्योंकि कोरोना के साथ, वह निमोनिया से भी पीड़ित हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here