Karan Singh Grover Birthday: Bipasha Basu ने पति Karan Singh Grover को खास अंदाज में किया विश, देखें पोस्ट

0
379
Bipasha Basu Pregnancy: शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, तस्वीर में दिखी कपल की एक्साइटमेंट
Bipasha Basu ने पति Karan Singh Grover को खास अंदाज में किया विश

Karan Singh Grover Birthday: बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर पत्नी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। करण सिंह ग्रोवर की बर्थडे पार्टी के दौरान बिपाशा बसु और करण ब्लैक आउटफिट पहने नजर आए। जिसमें दोनों बेहद प्यारे दिख रहे थे। इस बार बिपाशा बसु अपने पति के जन्मदिन को खास बना रही हैं। यहां हम आपको बताते जा रहे है कैसे उन्होंने अपने पति का जन्मदिन मनाया है।

Karan Singh Grover
Karan Singh Grover

Bipasha Basu ने Karan Singh Grover के लिए शेयर किया खास पोस्ट

बिपाशा ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और करण की तस्वीर शेयर करके शुभकामनांए दी हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- “हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी”। इतना ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ और तस्वीरें वीडियो शेयर की है जिसमें दोनों पार्टी में इंजॅाय करते नजर आ रहे हैं। फोटो में बिपाशा ब्लैक कलर की ड्रेस में, तो करण ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने हाथों में एक गुलाब का फूल भी लिया हुआ है।

बता दें कि पिछले महीने बिपाशा बसु का जन्मदिन था। ऐसे में आधी रात को बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जिसका वीडियो और फोटो बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में करण बिपाशा को केक कट करते समय किस कर रहे थे। यह पल बेशक रोमांटिक था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

Bipasha Basu

इसके अलावा करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा के लिए एक खास वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे माय स्वीट स्वीट मंकी बेबी! अपने जीवन के हर पल को भगवान खुशी,प्यार और हंसी से भर दे! मैं तुमसे प्यार करता हूं। मेरे बच्चे! हैप्पी बर्थडेयय!। बता दें कि बिपाशा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। वह आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई एक वेब सीरीज खतरनाक में नजर आई थीं।

हाल ही में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों ही वैलेंटाइन डे के खास मौके पर द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे। शो के दौरान, दोनों ने अपने जीवन के बारे में मजेदार बातें की थी। बताते चले कि बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी। अब उनकी शादी को करीब 5 साल हो चुके हैं। 

यह भी पढ़ें:

Bipasha Basu ने पति Karan Singh Grover को किस करते हुए काटा अपना बर्थडे केक, देखें वीडियो

ब्लैक एंड व्हाइट स्विमसूट में Bipasha Basu ने ‘जादू है नशा है’ गाना गाकर उड़ाए लोगों के होश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here