Happy Birthday Arijit Singh: रिएलिटी शो में रिजेक्ट होने के बाद इस गाने से रातोंरात सुपरस्टार बने अरिजीत

अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाले अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है। अरिजीत सिंह बचपन से सिंगिग के ही क्षेत्र में आना चाहते थे

0
136
Arijit Singh
Happy Birthday Arijit Singh

Happy Birthday Arijit Singh: अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाले अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है। अरिजीत सिंह की आवाज में अलग ही जादू है जिसे सुनने के बाद हर कोई मदहोश हो जाता है। अरिजीत सिंह हमेशा एक साधारण अंदाज में नजर आते हैं। हर तरफ उनकी सादगी की चर्चाएं होती हैं। बड़ी पार्टी, बड़े-बड़े इवेंट्स में वह नहीं जाते और न ही कहीं बार-बार स्पॉट होते हैं। अरिजीत सिंह की नशीली आवाज का जादू हर किसी के सिर चढ़ कर बोलता है। अरिजीत सिंह बचपन से सिंगिग के ही क्षेत्र में आना चाहते थे।

Arijit Singh के पहले गाने को हटा दिया गया था

बता दें कि अरिजीत सिंह की मां एक सिंगर थीं और चाचा तबला वादक थे। साथ ही उनकी दादी की भारतीय सांस्कृतिक संगीत में रुचि थी। ऐसे में अरिजीत ने तय कर लिया था कि वो संगीत में अपना करियर बनाएंगे और उसके बाद आज वो संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम बने हुए हैं। हालांकि अरिजीत सिंह के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं था।

Arijit Singh
Arijit Singh

आपको बता दें कि शुरुआती दौर में फिल्म ‘सांवरिया’ के लिए गाए गए उनके गाने को मौके पर ही फिल्म से हटा दिया गया था और उनके लिए रिकॉर्ड किया गया पहला एल्बम जो टिप्स रिकॉर्ड किया गया था, वह कभी रिलीज नहीं हुआ था। हालांकि, उन्हें पहली बार अस्वीकृति सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल से मिली थी।

‘तुम ही हो’ गाने से मिली अलग पहचान

दरअसल, अरिजीत ने अपने गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर म्यूजिक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था हालांकि वह शो जीतने में नाकाम रहे। दरअसल, अरिजीत इस शो में टॉप 5 में पहुंचने में कामयाब रहे और फिर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, शंकर महादेवन उनके गायन से प्रभावित थे और इस वजह से, उन्होंने उन्हें फिल्म हाई स्कूल म्यूजिकल 2 के एल्बम के लिए एक गीत की पेशकश की।

53685247
Arijit Singh

इस गाने के बाद अरिजीत ने कई गाने गाए और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट भी मिलने लगे। उसके बाद फिल्म ‘आशिकी 2’ में उन्हें गाने का मौका मिला और इस फिल्म के गाने ‘तुम ही हो’ ने उन्हें रातोंरात बड़ा स्टार बना दिया। इस गाने के बाद अरिजीत के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। वहीं, ‘तुम ही हो’ के बाद अरिजीत ने बॅालीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए।

जब सलमान खान से अरिजीत की हुई थी तकरार

सलमान और अरिजीत के रिश्तों में दरार साल 2014 में आई थी।। दरअसल, एक अवॉर्ड शो में अरिजीत को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला। जब अरिजीत को अवॉर्ड के लिए मंच पर बुलाया गया तो सलमान ने उन्हें मजाक में पूछा, ‘सो गए थे?’ तो अरिजीत ने उनके होस्ट करने के अंदाज़ को लेकर जवाब में कह डाला, ‘आपलोगों ने सुला दिया था यार तब से।’

Salman Khan & Arijit Singh
Arijit Singh

Arijit Singh के जवाब से सलमान नाराज हो गए थे फिर क्या था, सलमान ने उनके उसी गाने को निशाने पर ले लिया, जिसके लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया जा रहा था। उन्होंने अवॉर्ड और बधाई देने से पहले यहां तक कह डाला, ‘इसमें हमारा कोई दोष नहीं है, जब ऐसे गाने (तुम ही हो) बजते रहेंगे तो इसमें तो नींद ही आएगी यार।’ जिसके बाद अरिजीत ने दबंग खान की किसी भी फिल्म में कोई गाना नहीं गाया है।

यह भी पढ़ें:

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Sidharth Malhotra और Kiara Advani ने शेयर किए नए पोस्ट

Photo Gallery: वन शॉल्डर गाउन में Shehnaaz Gill लगीं बला की खूबसूरत, तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here