Karnataka के मुख्‍यमंत्री Basavaraj Bommai हुए COVID-19 पॉजिटिव, महामारी के दिखे हल्‍के लक्षण

0
309
karnataka
karnataka

Karnataka के मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) COVID-19 से पॉजिटिव हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनमें कोरोना के बेहद हल्के लक्षण पाए गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों हमारे देश के कई राजनेता कोरोना की चपेट में आए हैं जिसमें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री Arvind Kejriwal, कांग्रेस नेता Randeep Surjewala, केंद्रीय मंत्री Mahendra Nath Pandey, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, बिहार के मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar और बीजेपी सांसद Manoj Tiwari शामिल हैं।

अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देने के लिए बीजेपी नेता ने ट्वीट किया, ”मैं हल्के लक्षणों के साथ आज COVID -19 पॉजिटिव हो गया हूं। मेरा स्वास्थ्य ठीक है और मैं होम क्वॉरन्टीन में हूं। जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपना कोविड टेस्ट करवाएं।”

CM Nitish Kumar COVID -19 पॉजिटिव

Nitish Kumar, CM nitish kumar
Nitish Kumar

बिहार के CM Nitish Kumar भी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि CM Nitish Kumar COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ”माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वे होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।”

CM Nitish Kumar के कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

Rajnath Singh

इससे पहले आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर खुद जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ” मैं आज कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। मुझमें हल्के लक्षण हैं। मैं घर पर क्वारंटीन हो चुका हूं। हाल ही में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वे खुद को आइसोलेट कर लें । साथ ही टेस्ट भी कराएं।” बता दें कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। देशभर में पिछले 24 घंटे में 1,79,723 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 146 लोगों की मौत हुई है।

 Covid-19 Update
India Covid-19 Update

यह भी पढ़ेंं:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here