IPL को 5 साल बाद मिलेगा नया चैंपियन, किसके सर सजेगा ताज; इस ट्रॉफी पर मुंबई और चेन्नई का रहा है दबदबा

आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में सबसे आखिरी में रही। इन दोनों टीमों के बाहर होने से आईपीएल को 5 साल बाद नया चैंपियन मिलेगा।

0
257

IPL 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। राजस्थान ने आईपीएल का पहला सीजन जीता था, उसके बाद राजस्थान की टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। जबकि गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन में ही फाइनल में पहुंच गई। आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में सबसे आखिरी में रही। इन दोनों टीमों के बाहर होने से आईपीएल को 5 साल बाद नया चैंपियन मिलेगा। क्योंकि पांच सालों में चेन्नई और मुंबई ने ही आईपीएल खिताब जीते हैं। 2016 में यह ट्रॉफी हैदराबाद ने अपने नाम की थी।

IPL 2022 को आज मिलेगा नया चैंपियन

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। फ्रेंचाइजी ने पांच खिताब अपने नाम किए हैं, जबकि ज्यादातर सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ट्रॉफी जीती है। इनके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो और सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और डेक्कन चार्जर्स ने 1-1 बार खिताब अपने नाम किया है।

IPL TROPHY

आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाइनल में जगह बनाई थी, जिसमें हैदराबाद ने बैंगलोर को 8 रन से हरा दिया था। जिसके बाद हैदराबाद ने खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद तीन बार मुंबई इंडियंस और दो बार चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बन चुकी है। लेकिन पांच साल बाद इस बार दो नई टीम फाइनल खेलने के लिए उतरेंगी। ऐसे में अगर राजस्थान फाइनल जीतती है तो वह 14 साल बाद दूसरी बार खिताब अपने नाम करेगी, जबकि गुजरात के पास राजस्थान की तरह ही डेब्यू सीजन में इतिहास रचने का मौका है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Final: Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच होगा खिताबी भिड़ंत, जानिए किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है दोनों टीमें

IPL 2022: जोस बटलर के शतक से 2008 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची Rajasthan Royals, गुजरात टाइटंस से होगा खिताबी भिड़ंत

IPL 2022: Jos Buttler ने जड़ा सीजन का चौथा शतक, विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

IPL 2022 Prize Money: गुजरात और राजस्थान की टीम होगी मालामाल, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here