Rohit Sharma बने 10 हजारी, टी20 क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने

0
379

Team India और Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma आईपीएल 2022 के 23वें मुकाबले में रोहित शर्मा ने 25 रन बनाते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह कारनाम विराट कोहली कर चुके हैं।

rohit sharma 2 scaled e1649925603961

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मुकाबले से पहले टी20 में 9975 रन बनाए थे। इसमें भारतीय टीम, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के रन भी शामिल है। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 28 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 10 हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा भारत के लिए विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में रन बनाए हैं। विराट का टी20 क्रिकेट में 10,379 रन है।

Rohit Sharma से पहले ये खिलाड़ी हासिल कर चुके हैं उपलब्धि

इस सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 14,562 रन बनाए हैं। क्रिस गेल के बाद शोएब मलिक ने 11,698 टी20 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 11,474 रन बनाए हैं। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच 10,499 रन के साथ चौथे, विराट कोहली 10,379 के साथ पांचवें और डेविड वार्नर 10,373 टी20 क्रिकेट में रन बनाए हैं।

rohit sharma
source- Twitter

मुंबई इंडियंस के हाथ बुधवार रात आईपीएल 2022 की लगातार पांचवी हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 186 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here