IPL 2022 के विजेता और उपविजेता टीमों मिलेगी मिलेगी इतनी रकम, व्यक्तिगत पुरस्कारों की बढ़ाई गई राशि

IPL 2022 धीरे-धीरे अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है। लीग चरण खत्म होने के बाद आज 24 मई से प्लेऑफ की शुरूआत हो रही है। इसी बीच इस सीजन का प्राइज मनी पर भी चर्चा तेज हो गई है।

0
196
IPL TROPHY

IPL 2022 धीरे-धीरे अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है। लीग चरण खत्म होने के बाद आज 24 मई से प्लेऑफ की शुरूआत हो रही है। इसी बीच इस सीजन के प्राइज मनी पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि विजेता टीम के लिए इस लिए पिछले साल जितनी राशि ही तय की गई है। वहीं उपविजेता टीम को 50 लाख का फायदा होगा। इतना ही नहीं इसके अलावा ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर, ड्रीम 11 गेम चेंजर, पॉवर प्लेयर, मोस्ट वैल्यूएबल समेत कई व्यक्तिगत पुरस्कारों की राशि में भी 2-2 लाख की बढ़ोतरी हो सकती है।

आईपीएल 2021 में विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। जबकि रनरअप को 12.5 करोड़ का चेक मिला था। इसके अलावा फाइनल में मैन ऑफ द मैच को 5 लाख दिया गया था। इसके साथ ही ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर, ड्रीम 11 गेम चेंजर, पॉवर प्लेयर, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और कैच ऑफ द सीजन समेत सभी व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये दिए गए थे। लेकिन इस बार राशि में बढ़ोतरी की गई है।

IPL 2022 की प्राइज मनी

IPL 2022
  1. विजेता टीम – 20 करोड़
  2. रनर अप- 13 करोड़
  3. ऑरेंज कैप- 15 लाख
  4. पर्पल कैप- 15 लाख
  5. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन- 12 लाख
  6. सुपर स्ट्राइकर- 15 लाख
  7. परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन- 12 लाख
  8. इमर्जिंग प्लेयर- 20 लाख
  9. पॉवर प्लेयर- 12 लाख
  10. फाइनल में मैन ऑफ द मैच- 5 लाख

(नोट: यह आंकड़े विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हैं)

पिछले सीजन में तीसरे स्थान और चौथे स्थान की टीमों को बराबर-बराबर 8 करोड 75 लाख रुपए दोनों को दिए गए थे। लेकिन इस बार यह राशि घटा दी गई हैं। इस बार तीसरे स्थान की टीम को 7 करोड और चौथे स्थान की टीम को 6.5 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।

संबंधित खबरें:

IPL 2022: प्लेऑफ के लिए बनाया गया नया नियम, बारिश या किसी और वजह से आई बाधा तो ऐसे निकलेगा मैच का रिजल्ट

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

IPL 2022: बारिश की भेट चढ़ सकता है Gujarat Titans और Rajasthan Royals का मुकाबला, जानें नए नियम के अनुसार ऐसे निकलेगा मैच का रिजल्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here