IPL 2022: Mumbai Indians ने जीता टॉस, हैदाराबाद का खेल बिगाड़ सकती है मुंबई इंडियंस

0
200

IPL 2022 का 65वां मुकाबला Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। वहीं हैदराबाद की टीम ने भी दो बदलाव किए।

मुंबई ने ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय को बाहर किया है, जबकि संजय यादव और मयंक मार्कंडेय को मौका दिया है। वहीं, हैदराबाद में शशांक सिंह और मार्को जैनसेन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है, जबकि प्रियम गर्ग और फजल फारुकी को मौका मिला है।

मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में जाने की संभावना ना के बराबर ही है। अगर आज सनराइजर्स हार जाती है तो प्लेऑफ में जाने की जो थोड़ी बहुत संभावना है वो खत्म हो जाएगी।

IPL 2022

हैदराबाद की सीजन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। हैदराबाद ने शुरुआत दो हार के साथ की थी। उसके बाद टीम ने लगातार पांच जीत हासिल की। पांच जीत के बाद टीम को लगातार पांच हार का सामना भी करना पड़ा। हैदराबाद 12 मैचों में पांच जीत के साथ अंकतालिका में आठवें नंबर पर है।

वहीं मुंबई इंडियंस अब अगले सीजन की तैयारी में जुट गई है। यह सीजन मुंबई के अच्छा नहीं रहा है। मुंबई की टीम ने 12 मैचों में मात्र 3 मुकाबलों में ही जीत दर्ज कर पाई है। बाकी के 9 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ेगा।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडेय।

हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक और टी नटराजन

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here