IPL 2022: Mumbai Indians का सामना Punjab Kings से, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

0
186
source- punjab kings (Twitter)

IPL 2022 का 23वां मुकाबला Mumbai Indians और Punjab Kings के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में जीत की तलाश होगी। मुंबई अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई हैं। पंजाब किंग्स को भी पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई की टीम चेन्नई से प्रेरणा लेकर जीत की पटरी पर लौट सकती है। शुरुआती चारों मैच हारने के बाद मुंबई के लिए अब आगे के सभी मैच ‘करो या मरो’ वाले हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे हैं जबकि गेंदबाज भी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिससे टीम की मुसीबत बढ़ गई है। मुंबई की वापसी की राह मुश्किल नजर आ रही हैं क्योंकि वह 10 टीम की तालिका में सबसे नीचे है। इस मैच में रोहित को सही संयोजन में टीम चुनने की जरूरत है।

IPL 2022

पंजाब किंग्स ने अब तक 4 मुकाबलों में दो में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब को पिछले मैच में गुजरात से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पंजाब की नजरें भी जीत पर टिकी हुई होगी। यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरेस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज बावा, रिषी धवन, प्रेरक मांकड, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नैथन एलिस, अथर्व ताइडे, भानुका राजपक्षा और बेनी होवेल।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here