IPL 2022 में विराट कोहली और रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली

रोहित और विराट के खराब फॉर्म को लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि वो रोहित और विराट के फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप अभी दूर है।

0
148

IPL 2022 में Virat Kohli और Rohit Sharma रन बनाने के लिए हमेशा संघर्ष करते दिखे हैं। ऐसे में उनका फॉर्म में ना होना सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है। कुछ महीनों बाद ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। ऐसे में दोनों का फॉर्म में होना जरूरी है। रोहित की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। जबकि विराट की टीम को प्लेऑफ में पंहुचने का मौका हौ।

IPL 2022 में विराट और रोहित के खराब फॉर्म को लेकर बीसीसीआई के मुखिया ने दिया बयान

रोहित और विराट के खराब फॉर्म को लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि वो रोहित और विराट के फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप अभी दूर है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने मिड-डे से बातचीत करते हुए कहा कि मैं दोनों के फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं। वो दोनों ही अच्छे और बड़े खिलाड़ी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप अभी काफी दूर है और मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही ये दोनों अपने बेहतरीन फॉर्म में आ जाएंगे। आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद भारत को 9 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इस सीरीज में रोहित और विराट को आराम दिए जाने की संभावना है।

IPL 2022 में विराट का प्रदर्शन

IPL 2022

विराट ने लीग के 15वें सीजन में 13 मैच में 20 से भी कम की औसत से 236 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 113 का रहा है। वो इस सीजन में अब तक सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं। लेकिन वह तीन तीन बार गोल्डन डक का भी शिकार हुए हैं। आईपीएल के 14 साल में कोहली का सबसे खराब प्रदर्शन है। कोहली ने इससे पहले, आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में इससे कम रन बनाए थे।

आईपीएल 2022 में रोहित का खराब प्रदर्शन

rohit sharma 2 scaled e1649925603961

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का तो विराट से भी बुरा हाल है। उन्होंने 15वें सीजन में 12 मैच में 18 के औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए हैं। वो मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। उनके खराब प्रदर्शन की बदौलत ही मुंबई सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here