IPL 2022 Prize Money: गुजरात और राजस्थान की टीम होगी मालामाल, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

क्या आप जानते हैं कि खिताब जीतने वाली टीम को इस बार कितना इनाम मिलेगा?अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए ही है।

0
275
IPL TROPHY

IPL 2022 Prize Money: आज आईपीएल 15वें सीजन का समापन होने वाला है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। हार्दिक पांड्या की नजरें खिताब पर होगी, वहीं राजस्थान रॉयल्स 14 साल बाद ट्रॉफी जीतकर पूर्व कप्तान शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देना चाहेगी। क्या आप जानते हैं कि खिताब जीतने वाली टीम को इस बार कितना इनाम मिलेगा?

IPL 2022 Prize Money जानें इस बार किसके खाते में जाएंगे कितने करोड़?

IPL 2022 Prize Money

आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में हारकर बाहर होने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 करोड़ मिलेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीसरे पायदान पर रहते हुए इस सीजन को खत्म किया। वहीं चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 6.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स इस साल आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए जबकि हारने वाली टीम को 13 करोड़ रुपए मिलेंगे।

इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं इमर्जिंग खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं लीग स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को कितनी राशि मिलेगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

rajasthan royals 1

आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था, इस दौरान शेन वॉर्न की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने खिताब जीता था। राजस्थान को उस समय 4.8 करोड़ रुपये मिले थे। जैसे-जैसे दुनियाभर में यह लीग पोपुलर होती गई। उसके बाद इनाम के राशि में इजाफा होता रहा है। आज खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये का इनाम मिलता है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Final: Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच होगा खिताबी भिड़ंत, जानिए किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है दोनों टीमें

IPL 2022: जोस बटलर के शतक से 2008 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची Rajasthan Royals, गुजरात टाइटंस से होगा खिताबी भिड़ंत

IPL 2022: Jos Buttler ने जड़ा सीजन का चौथा शतक, विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here