PAN Card Update: 31 मार्च तक करा लें पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक, वरना देनी पड़ सकती है लेट फीस

0
227
PAN Card Update
PAN Card Update

PAN Card Update: PAN Card सभी के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। इसको एक Valid ID Proof भी माना जाता है। दरअसल, वित्त मंत्रालय की नई Policy के अनुसार अब सभी पैन कार्ड का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसे लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। अगर आप किसी कारणवश अपना पैन कार्ड लिंक नहीं करा पा रहे हैं तो आप 31 मार्च के बाद अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको लेट फीस देनी होगी।

PAN Card QR Code

PAN Card Update: 31 मार्च के बाद बिना लिंक के पैन कार्ड को इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी

वित्त मंत्रालय के अनुसार अब हर एक PAN Card को Aadhar Card से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। आप सभी 31 मार्च, 2022 तक अपना पैन कार्ड लिंक करा सकते हैं। यदि निर्धारित समय तक पैन कार्ड लिंक नहीं कराया गया तो उसे अवैध घोषित कर दिया जाएगा और इसके बाद भी यदि कोई उस पैन कार्ड का इस्तेमाल करता है तो उसको दोषी माना जाएगा।

PAN Card Update: लेट फीस के साथ करा सकते हैं लिंक

अगर आप 31 मार्च तक अपना पैन कार्ड लिंक नहीं करा पाए हैं तो आपको वित्त मंत्रालय की ओर से आगे भी मौका दिया जाएगा। 31 मार्च तक लिंक न करा पाने के लिए आपको लेट फीस देनी पड़ेगी। इसमें अगर आप 31 मार्च के बाद शुरूआती तीन महीने के अंदर लिंक कराते हैं तो आपको 500 रुपये लेट फीस देनी होगी और अगर आप इसे 3 महीने के बाद लिंक कराते हैं तो आपको 1000 रुपये फीस देनी होगी।

pan link to aadhar card

PAN Card Update: ऐसे करें लिंक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर “Link Aadhar” पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी डिटेल्स जैसे- पैन नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज कर के “Link Aadhar” पर क्लिक करें।
  • अंत में आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हो जाएगा।  
Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 2 4

PAN Card Update: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले Income Tax की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov पर जाएं।
  • होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आप अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी भरें। 
  • इसके बाद “Link Aadhar Status” पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर और पैन नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद “View Aadhar Link Status” पर क्लिक करना होगा
  • इस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आधार-पैन से लिंक है या नहीं, इसकी जानकारी आ जाएगी।

संबंधित खबरें:

PAN Card QR Code: कहीं आपका पैन कार्ड फर्जी तो नहीं! इसको नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

PM Kisan Samman Nidhi e-KYC कराने की आखिरी तारीख बढ़ी,अब इस दिन तक करा सकते हैं लिंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here