Year Ender 2021: वो मंजर जब श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए नहींं बची थी जगह, हर तरफ डर का था माहौल

0
347
Corona Case in India
Corona Case in India

Year Ender 2021: इस साल को खत्म होने में महज 11 दिन का और समय है। आने वाले वक्त में नया साल सभी का इंतजार कर रहा है। लोग इसकी तैयारियां भी करने में जुट गए हैं। ये साल कई बातों के लिए याद रखा जाएगा। चाहे बात कोरोना की दूसरी लहर की करें या फिर ऐतिहासिक किसान आंदोलन की। साल 2021 दुनिया को कई अच्छी बुरी यादों को देकर जाने वाला है। इसके साथ ही यादों की चर्ची भी हो रही है। साल 2021 उनके लिए सबसे बुरा रहा जिन्होंने दूसरी लहर (Corona Second Wave) में अपनो को खो दिया। कोरोनी की दूसरी लहर की तस्वीर श्मशान घाट वाली काफी डराने वाली थी। हालात इतने बुरे थे कि श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बची थी।

देश कोरोना की पहली लहर से धीरे – धीरे उबर रहा था। लॉकडाउन की बर्बादी की भरपाई करने के लिए हर इंसान जी तोड़ मेहनत में लगा हुआ था। इस मंजर को गए अभी साल भर नहीं हुआ था कि फिर कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में दस्तक दे दी।

WhatsApp Image 2021 12 19 at 15.13.56 1

दूसरी लहर ने मार्च माह में भारत में दस्तक दी थी। शुरुआत में मामला गंभीर नहीं था पर समय के साथ अचानक मामलों मे तेजी आने लगी थी।

WhatsApp Image 2021 12 19 at 15.13.56 2

अप्रैल आते आते संक्रमितों का आंकड़ा 1.33 करोड़ के आस पास पहुंच चुका था। मंजर यह था कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में जगह नहीं बची थी।

WhatsApp Image 2021 12 19 at 15.13.56 3

अस्पताल में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा था। ऑक्सीजन की किल्लत पहले से ही थी। कोरोना की कोई दवाई उस वक्त भी उपलब्ध नहीं थी और आज भी नहीं है।

264088680 2023341644490162 5683011932573451721 n

हालात ऐसे बन गए कि कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ने लगी। रिपोर्ट्स कहती हैं कि हर दिन 4 हजार लोगों की मौत होती थी। इसमें उन लोगों का नाम शामिल नहीं है जिनकी मौत सड़क पर और घर के भीतर हुई थी।

मरीजों की संख्या बढ़ने लगी तो, मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा। श्मशान में लाशों को जलाने के लिए जगह कम पड़ गई थी। लोग अपनों का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट के बाहर लाइन लगा कर खड़े रहते थे।

264108526 2023341714490155 1072291294792993273 n

श्मशान घाट में लोगों का दाह संस्कार करने के लिए लकड़ियां कम पड़ गईं थी। कुछ खबरें ऐसी भी सामने आईं थी कि एक साथ दो लाशों का जलाया जाता था।

WhatsApp Image 2021 12 19 at 15.13.56 4

इन दर्दनाक तस्वीरों को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो मंजर कितना भयानक रहा होगा जब लोग अपने प्रिय जनों को दफनाने के लिए जगह की तलाश कर रहे थे।

WhatsApp Image 2021 12 19 at 15.13.56 5

श्मशान घाट से आने वाली तस्वीरों को देख कर रूह कांप जाती थी। दूसरी लहर में शिकार हुए लोग अपनी मजबूरी किसी से बता नहीं पा रहे थे। पर तस्वीरें सब कुछ बयां कर रही थीं।

WhatsApp Image 2021 12 19 at 15.13.56

हालात इतने बुरे हो चुके थे कि पार्क, बगीचों और अन्य जगहों को श्मशान घाट में बदला जा रहा था। नीचे की यह तस्वीर सराय काले खां की है। दूसरी लहर में पार्क की जगह पर श्मशान घाट बनाया जा रहा था। ताकि कोरोना से होने वाली मृतकों को दाह संस्कार के लिए जगह मिले।

178379441 2914454365548972 7447546503100035624 n

यह भी पढ़ें:

Year Ender 2021: किसानों ने जब दिल्ली के दिल पर किया था वार, तस्वीरें कर देंगी परेशान

Year Ender 2021: 7 जनवरी 2021 अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन जब Capitol Hill पर ट्रंप के समर्थकों ने किया था हमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here