Weather Update:गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं, तापमान 2 डिग्री बढ़ने की संभावना, पिछले सात वर्षों में मार्च रहा सबसे गर्म

Weather Update: दिल्‍लीवासियों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना बनी है।

0
290
weather Update
weather Update

Weather Update: दिल्‍लीवासियों (Delhi) को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं हैं। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना बनी है। दिल्‍ली और एनसीआर के इलाकों में गुरुवार को पारा 34 डिग्री को पार कर गया। दिन भर धूप के तेवर काफी कड़े रहे। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मार्च के अंत तक बारिश (Rain) होने के भी कोई संकेत नजर नहीं आ रहे। बीते सात वर्षों के दौरान 1 से 20 मार्च तक तापमान का आकलन किया जाए तो वर्ष 2018, 2021 और 2022 में ही उच्चतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। शेष वर्षों में यह 30 और 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इन 20 दिन में 11 दिन तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा है। मार्च में गर्मी बढ़ने और फरवरी में ठंड का प्रभाव बने रहने से वातावरण के साथ लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य को भी प्रभावित किया है। इससे फसलों के प्रभावित होने का अंदेशा है।

summer 25 mrch 2

Weather Update: बेहद खराब श्रेणी में पहुंची Delhi-NCR की हवा

Weather update: सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। बोर्ड की ओर से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 280 रहा। एनसीआर में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 300, गाजियाबाद का 361, ग्रेटर नोएडा का 320, गुरुग्राम का 227 और नोएडा (Noida) का 298 दर्ज किया गया। दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 115 जबकि पीएम 10 का स्तर 275 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

AQI 1

उत्‍तराखंड में मौसम शुष्‍क
उत्‍तराखंड में मौसम शुष्‍क बना हुआ है। यहां के अलग-अलग जिलों में मौसम अलग रंग दिखा रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं ओलावृष्टि हो रही है। बीते बुधवार को मसूरी और आसपास के क्षेत्र में शाम को अचानक ओलावृष्टि हो गई। जबकि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच गर्मी ने पसीने छुड़ाए। मौसम विभाग ने शुक्रवार से ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है। पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
Weather Update:उत्‍तर प्रदेश में पारा 35 डिग्री पार
मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। यहां इन दिनों तापमान करीब 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। मेरठ वासियों को जल्‍द ही भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।आने वाले समय में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्‍यूनतम 15.4 डिग्री रहा।

summer 25 march 4
Weather Update
Agra summer one

गर्म हवाएं सताएंगी
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल से पारे में और उछाल आ सकता है। गर्म हवाओं के साथ हीट वेव यानी लू सताएगी। वर्तमान में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में मौजूद है। इसके कारण उत्तर पश्चिमी हवाएं तेज गति से गंगा के मैदानी इलाकों में असर दिखा रही हैं। पिछले दो दिन से तापमान में मामूली कमी दर्ज की जा रही है। आने वाले दो से तीन दिन तक कानपुर मंडल में ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही शाम के वक्त तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान पारा स्थिर रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं का रुख बदलने के बाद फिर से तापमान में इजाफा होगा। पारा 40 डिग्री से भी ज्यादा हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे रबी की खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें और खरपतवार नाशी, कीटनाशी व रोगनाशी दवा का छिड़काव करते रहें।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here