Weather Update: Delhi-NCR में बढ़ते पारे से लोग बेहाल, इस सप्‍ताह तापमान 42 डिग्री पार करने की संभावना

Weather Update: राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर समेत पूरे देश में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।

0
233
Weather Update
Weather Update

Weather Update: राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर समेत पूरे देश में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस सप्‍ताह भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार करेगा। मार्च के अंतिम सप्ताह से ही दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

बीते शनिवार को रिज, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री, 41.7 डिग्री और 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों के लिए ‘‘लू” की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। अगले चार-पांच दिनों तक शहर में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई।

mausam 11 new apr 22
Weather Update

Weather Update: उत्‍तर भारत भी गर्मी की चपेट में

vidhan bhawan lucknow
Weather Update

उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, बस्‍ती, अयोध्‍या, गोरखपुर, मुरादाबाद, रामपुर समेत कई इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्‍तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां की राजधानी देहरादून, हल्‍द्वानी, उधम सिंह नगर में भी अधिकतक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

road

भीषण गर्मी की चपेट में राजस्‍थान
राजस्थान के अधिकांश इलाके गर्मी की चपेट में हैं।यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अलवर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश स्थानों का अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की प्रबल संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तीव्र हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here