‘Adipurush’ के डायरेक्टर ओम राउत ने शेयर किया फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो, भगवान राम के अवतार में नजर आए Prabhas

Adipurush के पोस्टर में प्रभास भगवान राम के अवतार में नजर आ रहे हैं। आदिपुरुष हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है।

0
314
Adipurush
'Adipurush' के डायरेक्टर ओम राउत ने शेयर किया फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) काफी समय से सुर्खियों में है। वहीं इस बीच फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। बता दें कि डायरेक्टर ओम राउत ने राम नवमी के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म आदिपुरुष में प्रभास का फर्स्ट ल लुक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में प्रभास भगवान राम के अवतार में नजर आ रहे हैं।

Adipurush
Prabhas स्टारर फिल्म ‘Adipurush’ 

Adipurush में प्रभास दिखे राम अवतार में

आदिपुरुष के वीडियो को शेयर करते हुए ओम राउत ने लिखा- ‘उफनता वीरता का सागर, छलकती वातसल्य की गागर। जन्म हुआ प्रभु श्रीराम का, झूमें नाचे हर जन घर नगर।’ वीडियो देखने के बाद फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस फिल्म को डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) ने डायरेक्ट किया है। प्रभास के साथ-साथ इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सनी सिंह (Sunny Singh) नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदू रामायण पर आधारित है।

प्रभास के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन आदिपुरुष (Adipurush) की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था। प्रभास (Adipurush Release Date) ने इस फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था- ‘आदिपुरुष वर्ल्डवाइड रिलीज 12 जनवरी 2023’। आदिपुरुष हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है।

Adipurush
Adipurush

आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म पहले अगस्त 2022 में रिलीज होनी थी। ‘आदिपुरुष’ अक्षय कुमार अभिनीत पारिवारिक ड्रामा ‘रक्षा बंधन’ के साथ रिलीज होने वाली थी पर कोरोना के कहर को देखते हुए फिल्म के रिलीज डेट को टाला गया था। दोनों फिल्में 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने वाली थी।

यह भी पढ़ें:

Prabhas स्टारर फिल्म ‘Adipurush’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Ranbir Alia Wedding: हनीमून मनाने साउथ अफ्रीका जाएंगे Ranbir Kapoor और Alia Bhatt! यहीं ये शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here