Weather Update: Delhi-NCR में पारा जाएगा 41 डिग्री पार, लू चलने की संभावना

weather Update: दिल्‍ली में आज न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

0
259
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में फिर लू चलने की संभावना बनी है।दिल्‍ली में आज न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने हरियाणा के विभिन्न हिस्सों के अलावा दिल्ली व एनसीआर में भी बारिश की। इस माह धूल भरी आंधी और बौछारें पड़ सकती हैं।19 अप्रैल तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की उम्मीद है। तेज धूप और लू चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Weather update
Weather update

Weather Update: बिहार में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा

weather Update
weather Update

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में गर्मी का कहर जारी है।दक्षिणी भाग लू की चपेट में रहा। जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बक्‍सर 45.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। इससे पहले 9 अप्रैल को भी बक्सर का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। प्रदेश के दक्षिणी भागों के 15 जिलों में अगले 72 घंटों तक लू का प्रभाव जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कम उम्मीद है।

Weather Update: कुछ स्‍थानों पर मध्‍यम बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

मौसम विशेषज्ञों ने इस वर्ष अधिक गर्मी की आशंका जताई है। जिससे अप्रैल में भीषण गर्मी का रिकार्ड इस बार टूट भी सकता है। 22 अप्रैल 2010 का दिन अप्रैल के सबसे गर्म दिन के रूप में रिकार्ड है। उस दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। पिछली बार अप्रैल में 40 डिग्री से ऊपर के पांच दिन थे, इस बार 10 दिन से अधिक होने का अनुमान है।

Weather Update
Weather Update

यहां जानें अपने शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली4121
नोएडा4122
फरीदाबाद41.321
मुंबई3325
कोलकाता3628
चेन्‍नई3727
लखनऊ4327

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here