Weather Update: Delhi-NCR में भीषण गर्मी का सितम झेलने को रहें तैयार ,28 अप्रैल के बाद लू के थपेड़े करेंगे परेशान

Weather Update: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

0
196
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर के लोग गर्मी का सितम और झेलने को तैयार रहें। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 28 अप्रैल 22 के बाद गर्मी और कहर बरपाएगी। पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार होने के साथ ही लू के थपेड़े परेशान करेंगे।आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ तपिश बढ़ती जाएगी। हालांकि पश्चिम विक्षोभ से मिली राहत भी खत्म हो चुकी है। बढ़ते तापमान के बीच गर्म हवाएं भी 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

garmi%4025apr 22
Weather Update

Weather Update: तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश के उच्‍च हिमालयी इलाकों में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

garmi 1 25 apr 22
Weather Update

जानकारी के अनुसार इस समय देश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है।दिल्ली ही नहीं बल्कि बिहार, एमपी, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मराठवाड़ा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड के अलग-अलग इलाकों, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, हरियाणा-दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में के कई इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इसके और चढ़ने की संभावना है।

Weather Update: पारा 6.4 डिग्री अधिक होने पर होती है गंभीर भीषण गर्मी की घोषणा
मौसम विभाग के अनुसार सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर गंभीर भीषण गर्मी की घोषणा की जाती है। दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि अप्रैल में महीने में दिल्ली में सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड 29 अप्रैल 1941 का है, तब अधिकतम तापमान 45. 6 डिग्री दर्ज किया गया था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here