IPL 2022: Lucknow Super Giants ने मुंबई को हराकर पांचवीं जीत हासिल की, मुंबई इंडियंस की लगातार आठवीं हार

0
210

IPL 2022 के 37वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने Mumbai Indians को 36 रनों से हराकर सीजन की पांचवीं जीत हासिल की। मुंबई को लगातार आठवीं मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से साथ मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो गयी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। लखनऊ की टीम इसके साथ ही टॉप चार में पहुंच गई है।

IPL 2022 में केएल राहुल ने जड़ा दूसरा शतक

IPL 2022

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। डी कॉक 10 रन बनाकर चलते बने। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल अकेले विकेट पर टिके रहे। उन्होंने 62 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले।यह केएल राहुल का आईपीएल में चौथा शतक है। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक आईपीएल में विराट कोहली 5 शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

केएल राहुल के अलावा मनीष पांडे ने 22, दीपक हुड्डा ने 10 और आयुष बदोनी ने 14 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाजी करते हुए पोलार्ड ने 2, मेरेडिथ ने 2, बुमराह ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। मुंबई के रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। रोहित के अलावा तिलक वर्मा ने 38, पोलार्ड ने 18 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। लखनऊ के लिए गेंदबाजी करते हुए क्रुणाल पंड्या ने 3, आयुष बदोनी ने 1, मोहसिन खान ने 1 और होल्डर ने 1 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ लखनऊ के 10 अंक हो गए हैं। लखनऊ की टीम इस जीत के साथ ही टॉप-4 में पहुंच गई है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here