Asia Cup 2022: अर्जुन रणतुंगा ने कहा- श्रीलंका में ही होना चाहिए एशिया कप 2022, इससे मिल सकती है देश को मदद

0
213
asia cup

Asia Cup 2022: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा का कहना है कि देश की खातिर एशिया कप 2022 का आयोजन श्रीलंका में ही होना चाहिए। श्रीलंका में इस समय आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी के साथ एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिससे वहां के सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन इसको लेकर आईसीसी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसा कहा जा रहा इसे किसी अन्य देश में आयोजित कराया जा सकता है।

Asia Cup 2022 क्यों होना चाहिए श्रीलंका में

Asia Cup 2022
Asia Cup 2022

श्रीलंकाई दिग्गज अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि क्रिकेट चलाने वाले लोग गैर-पेशेवर होते हैं। इसके पीछे क्या सोच है पता नहीं। मैं देश के लिए आशा और प्रार्थना करता हूं कि एशिया कप हो। यह अन्य देशों पर है कि वे श्रीलंका की स्थिति को कैसे देखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा मत सोचो कि हमें मैच कराने में कई समस्या होगी, क्योंकि प्रदर्शनकारी उन्हें बाधित नहीं करेंगे, वे शासन के मुद्दों पर विरोध कर रहे हैं। क्रिकेट बोर्ड के लोग अक्षम हैं, पता नहीं वे स्थिति को कैसे संभालेंगे।

asia cup
Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका में होनी थी, लेकिन देश में चल रहे आर्थिक संकट के चलते कई सवाल उठ रहे हैं। एशिया कप का ये सीजन टी20 प्रारूप में खेला जाना है, क्योंकि इस साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है तो ये टूर्नामेंट एशियाई देशों को टूर्नामेंट की तैयारी करने में काफी मदद करेगा। 27 अगस्त से एशिया कप के 2022 के सीजन की शुरुआत होनी है, जबकि एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के मुताबिक फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा।

संबंधित खबरें:

Sri Lanka हुआ कंगाल, सोने की लंका बचाने के लिए आगे आए क्रिकेटर्स, खिलाड़ियों ने सरकार को घेरा

“भारत हमारा बड़ा भाई है”, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर Arjun Ranatunga ने कहा- भारत ने संकट के समय हमारा खूब सहयोग किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here