Mumbai Indians के कैंप में हुई क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar की एंट्री, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो

0
331

IPL 2022 के शुरू होने से पहले Mumbai Indians के कैंप में Sachin Tendulkar की एंट्री हो गई है। फ्रेंचाइजी ने सचिन तेंदुलकर का टीम के होटल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। आईपीएल की शुरुआत से ही सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। 2008 से 2013 तक वो बतौर खिलाड़ी टीम से जुडे रहे। उसके बाद वो अब टीम के मेंटोर है।

Mumbai Indians ने शेयर की वीडियो

सचिन का वीडियो शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने लिखा है ‘आला रे’। इस वीडियो के अलावा मुंबई इंडियंस ने सचिन की आईपीएल ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। मुंबई इंडियंस ने अपना पहला खिताब साल 2013 में जीता था। इसके बाद टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2022 में अपने नाम कर चुकी है। सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल के 78 मैचों में 34.82 के औसत से 2334 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

इस सीजन में मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 मार्च को खेलेगी। आईपीएल मेगा ऑक्शन की वजह से यह टीम थोड़ी बदली नजर आएगी। टीम ने नीलामी से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया था।

Mumbai Indians
Ishan Kishan

वहीं नीलामी में टीम ने ईशान किशन के रूप में अपना सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा। मुंबई ने ईशान को वापस अपने खेमे में शामिल करने के लिए 15.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च की। मुंबई की नजरें इस साल रिकॉर्ड 6ठां खिताब अपने नाम करने पर होगी।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, देवाल्ड ब्रेविस, राहुल बुद्धि

विकेटकीपर- ईशान किशन, आर्यन जुयाली

आलराउंडर- कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, रितिक शुकेन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, रिले मेरिडिथ, मोहम्मद अरशद खान, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी।

संबंधित खबरें

IPL 2022 के लिए Mumbai Indians का पूरा शेड्यूल, कब और किसके खिलाफ मुंबई इंडियंस खेलेगी मुकाबला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here