Horoscope and Panchang: मिथुन राशि के जातकों को मिलेगी तरक्‍की, कन्‍या राशि के लोग स्‍वास्‍थ्‍य का रखें ध्‍यान

Horoscope and Panchang: वृषभ राशि के लोगों को आज किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अपना ध्‍यान रखें। किसी के बहकावे में आने से बचें।

0
267
Horoscope and Panchang: jaaniye aaj ka rashiphal
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। यहां जानिये आज क्‍या बोलते हैं मेष से लेकर मीन राशि के सितारे।

panchang 2 25 apr 22
Horoscope and Panchang

यहां देखिये 25 अप्रैल 22 का पंचांग

तिथिदशमी 
नक्षत्रघनिष्‍ठा05:13 सायं तक, तत्‍पश्‍चात  शतषिभा नक्षत्र का प्रारंभ
पक्षकृष्‍ण पक्ष 
वारसोमवार 
योगसाघ्य02:12 दोपहरसे 01:38 तक रात
सूर्योदय05:46 एएम 
सूर्यास्‍त06:53 पीएम 
चंद्रमाकुंभ राशि 
राहूकाल07:30 से 09:00एएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासवैशाख 
शुभ मुहूर्तविजय मुहूर्त02:23 से 03:23 तक दोपहर
शुक्‍ल योग08:55 मिनट सायं 

Horoscope and Panchang: यहां जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Rashi 25 apr 22
Horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के जातक आज प्रसन्‍न रहेंगे। घर पर किसी विशेष अतिथि के आने से कार्यभार बढ़ेगा। आज उत्‍तम भोजन की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अपना ध्‍यान रखें। किसी के बहकावे में आने से बचें।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज हर कार्य में तरक्‍की मिलेगी। घर के बड़े, बुजुर्गों का भरपूर सहयोग मिलेगा।आपके सभी काम बनते नजर आएंगे। सभी उलझनों का अंत होगा।

कर्क: कर्क राशि के जातक जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी जरूरी चीज की खरीदारी करेंगे। युवाओं को कहीं से विवाह का प्रस्‍ताव मिल सकता है। संबंधों की भावुकता में बहने का प्रयास न करें।

Horoscope and Panchang: जानिये सिंह से लेकर मीन राशि का राशिफल

सिंह: सिंह राशि के लोग आज कारोबार में थोड़ा परेशान रहेंगे। विपत्तियों से घबरायें नहीं उनका डटकर सामना करना सीखें। कृषि कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। सरकार से आपको सम्मान मिल सकता है।

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोगों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना होगा। बेवजह तनाव में आने से बचें। अपने से बड़ों का सम्‍मान करें। आज आपके जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे।

तुला: तुला राशि के जातक आज किसी के मामले में बेवजह अड़चन न डालें। ससुराल पक्ष के लोगों से हर मसले पर बेबाकी से अपनी राय रखें।व्यवसाय में महत्वपूर्ण कांट्रेक्ट हो सकता है। उत्साहवर्धक समाचार मिल सकते हैं।

rashi 2 25 apr 22
Horoscope and Panchang

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर है। कहीं लंबित पड़ा मामला आज सुलझ सकता है।किसी बेवकूफ इंसान के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ें। किसी भी बात को बोलने से पहले जरा सोच-समझकर बोलें।

धनु: धनु राशि के लोगों को आज परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। मां का स्‍नेह मिलेगा।आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज नए प्रोजेक्‍ट पर काम करने को मिलेगा। कहीं से रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। उत्‍साहवर्धक समाचार से मन खुश रहेगा। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा ध्‍यान रखें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को आज राजनीति में सफलता मिलेगी। बीते दिनों से चली आ रही दिक्‍कतें समाप्‍त होंगी। कई लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने से बड़ों का सम्‍मान करें।

मीन: मीन राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का विशेष ध्‍यान रखना होगा।भावनात्मक निर्णय लेने से बचने की कोशिश करें।किसी विवाद में उलझ सकते हैं। बच्चों की संगति पर नजर रखें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here