Weather Update: Delhi-NCR में आज दिन भर ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

0
317
weather update

आज मौसम साफ होने के बावजूद रविवार को दिनभर ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार Delhi और NCR में आज दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्‍सियस के बीच रहेगा।

weather update
weather update

खिली धूप के साथ सर्द हवाएं परेशान करेंगी

बीते कई दिनों से आसमान में बादल छाने से लोग परेशान थे। शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। हालांकि दोपहर में कुछ देर ही आंशिक रुप से बादल दिखे। शाम को ठंड अधिक बढ़ गई। दिल्‍ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से दिक्‍कत हो सकती है।

  • दिल्‍ली में आज सूर्योदय प्रात 7 बजकर 11 मिनट पर हुआ
  • दिल्‍ली में आज सूर्यास्‍त सायं 5 बजकर 59 मिनट पर होगा

चार महानगरों में आज का तापमान

  • दिल्‍ली 8.6 डिग्री
  • मुंबई 17 डिग्री
  • कोलकाता 12.6 डिग्री
  • चेन्‍नई 24 डिग्री (स्रोत: मौसम विभाग )
weather pic 30 jan22
Weather Update pic credit google

कहीं बादल तो कहीं Fog छाए रहने की आशंका

आज मुंबई में आसमान साफ रहेगा, जबकि चेन्‍नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कोलकाता में आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है। मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तर भारत के जम्‍मू और श्रीनगर में मौसम साफ रहेंगे, लेकिन शाम को बादल छाए रहने की संभावना है। देश के पूवोत्‍तर हिस्‍से इंफाल, आइजोल, अगरतला में कोहरा (Fog) छाया रहेगा। दक्षिण भारत के कुछ भागों में भी बादल छाए रहने की संभावना बनी है।

यह भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here