UP Election 2022: Amit Shah आज लखनऊ में, देंगे Mission 2022 के लिए जीत का मंत्र

0
280
Amit Shah
Amit Shah

UP Election 2022 के मद्देनजर भारतीय जानता पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इसेक लिए भाजपा के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह अपनी लखनऊ की इस यात्रा में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और साथ ही कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 के लिए चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे।

अमित शाह संगठन की बैठक में लेंगे हिस्सा

अमित शाह यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करंगे और उसके बाद शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान शाह संगठन की अलग-अलग बैठके भी लेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए अब तक तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

अित शाह के कार्यक्रम के बारे में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चौधरी चरण एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेगें। जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

बीजेपी आज से कर रही है पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारम्भ

उसके बाद शाह एयरपोर्ट से सीधे डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर 17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। वहां वह पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेंगे। साथ ही अवध क्षेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजक/प्रभारियों को सम्बोधित करेंगे। इसके साथ ही पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

मनीष दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री और यूपी चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, संगठन के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah in Kashmir:तस्वीरों में देखें अमित शाह का कश्मीर दौरा

अमित शाह ने कहा,”PM Modi जैसा लोकतांत्रिक नेता अब तक नहीं हुआ”, टेनिस खिलाड़ी Martina Navratilova ने बताया मजाक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here