Happy Birthday: 75 साल की हुईं Sonia Gandhi, जनरल Bipin Rawat के निधन के कारण नहीं मनाएंगी जन्मदिन का जश्न

0
804
Sonia Gandhi
Sonia Gandhi

Happy Birthday: इटली में 9 दिसंबर 1946 को जन्मी Sonia Gandhi ने आज अपने जीवन के 75 बसंत पूरे कर लिये। आज की तारीख में सोनिया गांधी भारतीय राजनीति की सशक्त हस्तियों में से एक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने नेहरू-गांधी परिवार की विरासत को आगे ले जाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है।

10 1

साल 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सक्रिय जीवन से दूर सोनिया गांधी ने साल 1998 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर पार्टी की कमान संभाली और लगभग मर चुकी कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर राजनीति की मुख्य धारा में जिंदा किया।

12 3

75 साल की हो चुकी सोनिया गांधी कल यान 8 दिसंबर रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल Bipin Rawat, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 सैन्य अधिकारियों के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने के कारण आज बृहस्पतिवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

CDS General Bipin Rawat
CDS General Bipin Rawat

इस संबंध में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे सोनियां गांधी के जन्मदिन पर किसी भी तरह के जश्न से पूरी तरह दूर रहें।

वर्तमान में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी देश की सबसे पुरानी पार्टी, कांग्रेस (Congress) के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली वह राजनेता हैं जो भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान रखती हैं। वो 2 दशकों से कांग्रेस का नेतृत्व कर रही हैं।

13

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली पार्टी के हार के बाद जब राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था तो सोनियां गांधी ने अंतरिम प्रमुख के रूप में वापस कांग्रेस की कमान संभाल ली थी और आज भी वह इस पद परक कायम हैं।

3 4

सोनिया गांधी पहली बार 1999 में अपने पति राजीव गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी से संसदीय चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंची और सदन में विपक्ष की नेता बनीं। साल 2004 के आम चुनावों के एनडीए को इंडिया साइनिंग को धता बताते हुएसोनियां गांधी ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व किया औऱ प्रचंड जीत के साथ मनमोहन सिंह की बतौर प्रधानमंत्री ताजपोशी की।

manmohan

सोनिया गांधी का जन्म यूरोप के एक खुबसूरत शहर इटली में हुआ था। स्थानीय स्कूलों में अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए कैब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी, जिनसे बाद में उनकी शादी हुई। 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने।

Rajiv Indira s Funeral Getty

साल 1991 में चुनाव प्रचार के दौरान चेन्नई के श्रपेरंबदूर में एलटीटीई के मानव बम के द्वारा राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। पति राजीव गांधी की मौत के बाद सोनियां गांधी ने तब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कुर्सी संभालने से इंकार कर दिया था और पीएन हक्सर की सलाह पर पीवी नरसिंहा राव को कमान सौपी थी। हालांकि कांग्रेस की लगातार खराब हो रही स्थिति के कारण सोनिया गांधी ने आखिरकार 1998 में पार्टी की नेता बन ही गईं।

14 2

दरअसल, पति राजीव गांधी की हत्या के 6 साल बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस से दूरी बना रखी लेकिन 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसके बाद उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई चुनावों में सालों तक बेहद अच्छा प्रदर्शन किया।

15 4

वर्ष 1998 में उन्हें पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। उन्होंने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को जीत की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। सोनिया गांधी को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय भी दिया जाता है। वह 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में इंदिरा गांधी की पारंपरिक सीट रायबरेली से लोकसभा के लिए चुनी गईं और संसद पहुंची।

16 1

सोनिया गांधी ने साल 2004 में राजनीति के पंडितों को उस समय भौचक्का कर दिया था, जब उन्होंने प्रधानमंत्री के पद को ठुकराकर नरसिंहा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे मनमोहन सिंह को नामित किया। हालांकि सोनियां गांधी ने भले ही प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया था लेकिन उसके बावजूद वह देश की राजनीति में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व बनी रही।

17 2

लंबे समय तक कांग्रेस की अगुवाई करने के बाद सोनिया गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। इस पद पर उनके बेटे राहुल गांधी की ताजपोशी हुई लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सोनियां गांधी ने फिर से पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली।

001 2

सोनियां गांधी ने अभी तक भारत सरकार में कोई कोई सार्वजनिक पद नहीं ग्रहण किया है, उसके बावजूद वो देश के सबसे शक्तिशाली राजनेताओं में से मानी जाती हैं। सोनिया गांधी को विश्व की लोकप्रिय टाइम और फोर्ब्स जैसी पत्रिकाएं दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: CDS General Bipin Rawat के पिता भी थे सेना में अधिकारी, जानें सबकुछ…

इसे भी पढ़ें: CDS Bipin Rawat के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट करके जताया शोक

इसे भी पढ़ें: 8 December: CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, घटना पर गुरुवार को संसद में राजनाथ सिंह देंगे बयान

इसे भी पढ़ें: क्या है Mi-17V-5 सैन्य हेलिकॉप्टर? जिसपर सवार थे CDS Bipin Rawat

इसे भी पढ़ें: क्या होता है CDS का पद? जानें भूमिका और जिम्मेदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here