‘दिल्ली पुलिस ने मेरे कपड़े फाड़े’- कांग्रेस महिला सांसद का आरोप, Shashi Tharoor ने किया वीडियो शेयर

वीडियो में महिला सांसद जोतिमणि ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़ दिए। ये कहते हुए वो उठी और पीछे मुड़ी और अपना फटा हुआ कुर्ता दिखाने लगी।

0
202
Shashi Tharoor
'दिल्ली पुलिस ने मेरे कपड़े फाड़े'- कांग्रेस महिला सांसद का आरोप, Shashi Tharoor ने किया वीडियो शेयर

Shashi Tharoor: नेशनल हेराल्ड मामले में फंसे राहुल गांधी से ED की पूछताछ लगातार जारी है। पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। विरोध प्रर्दशन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प भी देखी गई। अब इसी झड़प के संबंध में एक वीडियो शशि थरूर ने शेयर किया है।

वीडियो में कांग्रेस की महिला सांसद ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। इस मामले की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी वीडियो शेयर की। साथ ही इस मामले की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई है।

'दिल्ली पुलिस ने मेरे कपड़े फाड़े'- कांग्रेस महिला सांसद का आरोप, Shashi Tharoor ने किया वीडियो शेयर
Shashi Tharoor

बता दें कि ये आरोप तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस सांसद जोतिमणि ने लगाया है। उनका कहना है कि, दिल्ली पुलिस ने उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया और यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ डाले।

Shashi Tharoor: लोकतंत्र के लिए यह अपमानजनक

शशि थरूर ने महिला सांसद का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि यह किसी भी लोकतंत्र के लिए अपमानजनक है। एक महिला प्रदर्शनकारी के साथ ऐसा व्यवहार करना शालीनता के हर भारतीय मानक का उल्लंघन करता है, लेकिन लोकसभा सांसद के साथ ऐसा करना एक नया निम्न स्तर है। मैं दिल्ली पुलिस के आचरण की निंदा करता हूं और जवाबदेही की मांग करता हूं। स्पीकर कृपया कार्रवाई करें।

वीडियो में महिला सांसद जोतिमणि ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़ दिए। ये कहते हुए वो उठी और पीछे
मुड़ी और अपना फटा हुआ कुर्ता दिखाने लगी। वीडियो में सांसद ने एक ही जूता पहना हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ और महिला प्रर्दशनकारियों के साथ भी आपराधियों वाला सलूक किया गया। हमें एक बस में भर कर ले जाया गया। हम पर कल प्रर्दशन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हमला किया था।

Shashi Tharoor: पुलिस ने किया अमानवीय व्यवहार

'दिल्ली पुलिस ने मेरे कपड़े फाड़े'- कांग्रेस महिला सांसद का आरोप, Shashi Tharoor ने किया वीडियो शेयर
Shashi Tharoor: Jothimani member of the lok sabha mp

कांग्रेस महिला सांसद का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें पानी तक नहीं दिया। उन्होंने कहा बस में मेरे साथ 7 महिलाएं मौजूद थीं। हमने उनसे पानी मांगा तो उन्होंने इंकार कर दिया। जब हमने बाहर से पानी लेने की कोशिश की तो पुलिस ने पानी बेचने वालों को हमें पानी देने से मना कर दिया। वीडियो में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूरे मामले की जांच का आग्रह किया है।

संबंधित खबरें:

Rahul Gandhi के ED समन पर कांग्रेस नेता ने PM Modi को दी गाली, BJP ने दर्ज कराई शिकायत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here