JEE Mains 2022 परीक्षा की तारीखों में किया गया बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

JEE Mains 2022 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। पहले सत्र की परीक्षा 23 जून से शुरू हो रही है।

0
200
CUET PG Answer Key top news
CUET PG Answer Key

नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) की ओर से जून सत्र की JEE Mains 2022 परीक्षा के लिए शहरों का आवंटन की सूचना जारी कर दी गई है। आपको बता दें, NTA की ओर परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। दरअसल, परीक्षा की तारीख 20 जून से बढ़ाकर 23 जून कर दी गई है। नए शेड्यूल के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड दो-तीन दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

CUET PG 2022
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

ऐसे डाउनोलड करें JEE Mains 2022 एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि/ पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एक बार अपने एडमिट कार्ड को चेक कर लें।
  • अंत में एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
scedule
जारी हुआ नया शेड्यूल

ये है JEE Mains 2022 परीक्षा का नया शेड्यूल

NTA की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, JEE Mains 2022 की परीक्षा 23 जून से शुरू होगी। जेईई मेन 2022 की पहले सत्र की परीक्षा 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें, इस साल परीक्षा का आयोजन पूरे देश में 501 शहरों और देश के बाहर 22 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

CUET 2022
परीक्षा की तारीखों में हुआ परिवर्तन

अगर किसी छात्र को परीक्षा के शहर का इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के में परेशानी आ रही हो तो इसके लिए आयोग की ओर से हेल्पलाइन नंबर और ईमेल शेयर किया गया है। छात्र समस्या होने पर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या इस आईडी jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं। छात्र किसी भी तरह के लेटेस्ट अपडेट के लिए इन ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर विजिट करते रहें।

संबंधित खबरें:

JEE Mains 2022 Admit Card: जेईई मेन्स परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here