Russia-Ukraine War: 219 भारतीय जल्द लौटेंगे स्‍वदेश, Romania से Mumbai के लिए Flight हुई रवाना

0
448
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: विदेश मंत्री S Jaishankar ने शनिवार को जानकारी दी कि 219 भारतीयों को लेकर आनी वाली पहली उड़ान रोमानिया (Romania) से Mumbai के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ गई है। जिसके कारण यूक्रेन में बहुत सारे भारतीय नागरिक और छात्र फंस गए हैं। हालांकि उनको वहां से निकालने के लिए सरकार की तरफ से बहुत सारे प्रयास किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट कर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ”यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी टीमें चौबीसों घंटे जमीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से मामले को देख रहा हूं। 219 भारतीय नागरिकों के साथ मुंबई के लिए पहली उड़ान रोमानिया से रवाना हुई है।” बता दें कि यूक्रेन से लाए गए 219 भारतीय Ukraine और Romania बॉर्डर के माध्यम से रोमानिया पहुंचे हैं।

Russia-Ukraine War के कारण यूक्रेन में फंसे हैं कई भारतीय छात्र

Russia-Ukraine War के कारण यूक्रेन में 18,000 भारतीय छात्र फंसे हैं। इसमें से अधिकतर छात्र MBBS की पढ़ाई करने गए हैं। कई लोगों को भारत सरकार वापस लेकर आई है। लेकिन यूक्रेन के एयरस्पेस के बंद होने के कारण कीव की फ्लाइट रद्द हो गई हैं। जिसके कारण कई भारतीय वहां फंसे हैं और वो भारत सरकार से बचाव की गुहार लगा रहे हैं। जिसके बाद से सरकार छात्रों को वापस लाने के लिए जुटी हुई है।

Indians In Ukraine

विदेश मंत्री ने यूक्रेन के Foreign Minister से की थी बात 

शुक्रवार को विदेश मंत्री Dr S Jaishankar ने यूक्रेन के Foreign Minister Dmytro Kuleba से वर्तमान स्थिति को लेकर बात की थी। डॉ एस जयशंकर ने बताया था कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि भारत कूटनीति और बातचीत का समर्थन करता है। सा‍थ ही छात्रों सहित भारतीयों की स्थिति पर चर्चा की और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मैं यूक्रेन के समर्थन की सराहना करता हूं।

Jaishankar on Russia-Ukraine War

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here