‘Omicron’ वैरिएंट को लेकर सीएम Bhupesh Baghel ने कहा-तीसरे वैरिएंट के लिए पहली और दूसरी गलती से सबक ले लेना चहिए

0
260
Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

‘Omicron’ वैरिएंट को लेकर दुनिया भर में दहशत देखने को मिल रहा है। सभी सरकारें अपने स्तर से कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार को तीसरे वैरिएंट के लिए पहली और दूसरी गलती से सबक ले लेना चहिए। उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि पहली लहर को समय पर रोक दिए होते तो इतना नुकसान नहीं होता।

Omicorn वेरिएंट गंभीर बीमारी का बन सकता है कारण

डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार Omicorn वेरिएंट ट्रांसमिसेबल है या नहीं इस पर कुछ साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है। संगठन  ने यह जरूर साफ कर दिया है कि Omicorn वेरिएंट गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।

बता दें कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए Africa, Botswana, Zimbabwe, Namibia, Lesotho, Eswatini, Mozambique, और Malawi  ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया है। इस सूची में यूएस भी शामिल है।  फ्लाइट बैन को लेकर डब्ल्यूएचओ ने निंदा की है। संगठन ने कहा  कि इससे द. अफ्रीका में रहने वालों के आजीविका पर असर पड़ेगा।

WHO ने क्या कहा?

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि यह वेरिएंट कई म्यूटेशन वाला है, जिसमें खतरा सबसे अधिक है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस वेरिएंट से कोरोना संक्रमण का खतरा फिर बढ़ सकता है। द अफ्रीका में यह वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। लगभग हर जगह इसके केस मिले हैं। हालांकि, अभी मौजूद कोरोना (SARS-CoV-2) की जांच के तरीके से इस वेरिएंट का पता लगाया जा सकता है।

नए वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए यूएस और यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। संक्रमण वाले देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी सरकार ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने का फैसला किया है। कनाडा ने घोषणा की है कि 14 दिन में अफ्रीका से आने वाले नागरिकों को कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही बाहर निकलने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

South Africa से Netherland जा रही फ्लाइट में 15 यात्रियों में मिला Omicron Variant, इज़राइल पहुंचा वायरस

South Africa में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को WHO ने Omicorn नाम दिया, यूरोपीय देशों ने रद्द की Flights

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here