Munawar Faruqui फिर हो रहे हैं ट्रेंड, जानें कौन है यह स्टैंड अप कॉमेडियन?

0
580
Who is Munawar Faruqui
Who is Munawar Faruqui

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) वो स्टैंड अप कॉमेडियन हैं जिनपर कथित तौर पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने का आरोप लगता रहा है। फारूकी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल मुनव्वर फारूकी का शो 28 अक्तूबर की शाम 5 बजे बेंगलुरु (Bengaluru) के गुड शेफर्ड में होना था। पर इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने उनके शो को रद्द कर दिया। मतलब पुलिस ने उन्हें शो करने की इजाजत नहीं दी। पुलिस का कहना है कि मुनव्वर एक विवादित व्यक्ति हैं। उनके शो कई राज्यों में कैंसिल हो चुके हैं। इसलिए उन्हें यहां पर शो करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं।

गुजरात दंगों के बाद डोंगरी में बसे

जनता के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का जन्म 28 जनवरी 1992 में गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। मुस्लिम परिवार में जन्म लेने वाले मुनव्वर फारूकी का परिवार भी साल 2002 में गुजरात में हुए दंगे का शिकार हुआ था। इस दौरान मुनव्वर का घर जला दिया गया था। इस सदमे से निकलने के लिए मुनव्वर का परिवार 2007 में मुंबई के डोंगरी में आकर बस गया।

जिंदगी एक बार फिर पटरी पर आ रही थी, तभी मुनव्वर के पिता की तबीयत काफी खराब हो गई। घर का बोझ मुनव्वर पर आ गया। उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी। परिवार का पेट भरने क लिए वे बर्तन की दुकान पर काम करने लगे। इस दौरान मुनव्वर ने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी, वक्त चलता गया और सोशल मीडिया का जवाना आगया। मुनव्वर ने ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स किया और ग्राफिक की दुनिया में काम करने लगे। यहीं से उन्हें कॉमेडी के बारे में पता लगा फिर क्या था 2018 में कॉमेडी को अपनी दुनिया बना ली और मुनव्वर फारूकी बन गए सब के चहीते।

जनवरी से विवादों में नाम

वैसे मुनव्वर फारुकी को ना केवल उनकी कॉमेडी के लिए, बल्कि उनकी शायरी के लिए भी जाना जाता है। उन्हें शायरी लिखने का बहुत शौक है जिसका सबूत उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 54 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि ट्विटर पर 7,492 फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर वे काफी एक्टिव रहते हैं जिसपर उनके 5 लाख 24 हजार फॉलोअर्स हैं।

मुनव्वर को उनके नागपाड़ा का राइडर जैसे स्टैंड अप कॉमेडी के लिए जाना जाता है। फैंस उन्हें काफी प्यार करते हैं। मुनव्वर का नाम विवादों में 1 जनवरी साल 2021 में में आया। जब वे इंदौर में अपना शो कर रहे थे उनपर हिंदू देवी- देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा था। उन्हें काफी समय तक जेल में भी रहना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:

Munawar Faruqui का शो Bengaluru Police ने किया रद्द, Stand Up Comedian ने कहा- Good Bye

Munawar Faruqui ने शो ‘Dongri to Nowhere’ रद्द होने पर कहा, ‘नफरत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here